Share

– लाइन में लगे वोटरों को भगाया, पुलिस व पोलिंग पार्टी की गाड़ियों में हुई तोड़फोड़ – 30 मिनट तक बंद रहीं वोटिंग

हुकूमत एक्सप्रेस
अमरोहा। जनपद के गजरौला में चल रहे नगरपालिका परिषद के मतदान के दौरान एक पोलिंग बूथ पर आज फर्जी मतदान को लेकर भाजपा और बसपा कार्यकतार्ओं में जमकर पथराव हुआ। जिसका वीडीओ सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। सोशल मीडिया पर वीडीओ वायरल होने के बाद पुलिस प्रशासन में हड़कंप सा मच गया।
मिली जानकारी के अनुसार जनपद की गजरौला नगरपालिका के मौहल्ला जलालाबाद के एक पोलिंग बूथ पर फर्जी मतदान रोकने के लिए जब भाजपा कार्यकतार्ओं ने विरोध किया तो बहुजनसमाजपार्टी के कार्यकतार्ओं और समर्थकों ने पथराव शुरू कर दिया। जिसका वीडीओ सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। सोशल मीडिया पर वीडीओ वायरल होते हीं पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। वहीं इस बारे में अपर पुलिस अधीक्षक राजीव सिंह का कहना था कि बसपा के कार्यकतार्ओं व भाजपा कार्यकतार्ओं में नोकझोक हुई थी। बसपा कार्यकतार्ओं ओर समर्थकों के द्वारा पथराव किया गया है, इस पूरे मामले में दोनों पक्षों की ओर से चार लोगों को हिरासत में लिया गया है। मतदान जारी है। बाद में डीएम-एसपी भी भारी फोर्स के साथ वहां पहुंचे और मामले को शांत कराया। वहीं बताते हैं कि भाजपा समर्थकों ने मुस्लिम महिलाओं के बुर्के में वोट डालने पर आपत्ति जताई थी। उनका कहना था कि बुर्का पहनकर मुस्लिम महिलाएं फर्जी वोट डाल रही हैं। इस पर दोनों पक्षों में झड़प हो गयी थी, देखते ही देखते दोनों पक्षों में पत्थरबाजी होने लगी। भीड़ ने तीन पोलिंग पार्टियों की तीन बसों और एक पुलिस की गाड़ी में भी तोड़फोड़ की। वोट देने के लिए लाइन में लगे लोगों को भगा दिया गया। इस विवाद में 6 लोगों के घायल होने की बात सामने आई हैं, जिनमें से कुछ को मामूली चोटें आई हैं। यह झड़प गजरौला में वोटिंग के दौरान नगरपालिका कार्यालय के सामने उच्च प्राथमिक विद्यालय में बने बूथ पर हुई। पुलिस ने लाठी चार्ज कर उपद्रवियों को भगाया। बता दें कि गजरौला में पूर्व विधायक हरपाल ंिसह की पत्नी राजेन्द्र देवी बसपा से पालिका अध्यक्ष का चुनाव लड़ रही हैं तो वहीं भाजपा से कमलेश आर्य पालिका अध्यक्ष का चुनाव लड़ रही हैं। बताया जा रहा है कि सुबह से ही बूथ पर वोटिंग चल रही थी, तभी एक समाज के लोग मौके पर पहुंचे। उनका कहना था कि राजेन्द्री देवी को जिताने के लिए कुछ मुस्लिम महिलाएं बुर्के में फर्जी तरीके से वोट डाल रही हैं, इस बात की सूचना मिलते ही पूर्व विधायक हरपाल सिंह मौके पर पहुंच गये। वहां उन्होंने मौजूद लोगो पर बूथ कैप्चिंग का आरोप लगाया। इसके बाद वह बूथ के अन्दर घुस गये। सूचना मिलते ही तुरंत डीएम-एसपी भी मौके पर पहुंच गये। उन्होंने वहां बूथ पर हंगामा होते देख पूर्व विधायक हरपाल सिंह को हिरासत मे ले लिया जिसके बाद बूथ पर बवाल होने लगा, गाली-गलौंच करते हुए कुछ लोगों ने एक दूसरें के साथ मारपीट शुरू कर दी। इसी बीच एक समुदाय के लोग धार्मिक स्थल से पत्थरबाजी करने लगे। वहीं दूसरे समुदाय के लोगों ने लाठी से हमला कर दिया। विवाद होता देख 30 मिनट के लिए वोटिंग को रूकवा दिया गया, साथ ही बूथों को लॉक कर दिया गया। मौके पर मौजूद पुलिस बल ने किसी तरह मामले को शांत कराया। पुलिसबल ने विवाद कर रहे लोगों को मौके से खदेड़ा। माहौल को देखते हुए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया। पुलिस ने पत्थरबाजी करते हुए एक युवक को मौके से पकड़ लिया। साथ ही बूथ के आसपास भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *