Share

दरवाजे पहुंची बारात तो दुल्हन ने शादी से कर दिया इनकार, थाने पहुंच दूल्हा बोला- मेरी शादी करा दो
दुल्हन ने दूल्हे और उसके पिता समेत बारातियों के सामने शादी से साफ इनकार कर दिया। दुल्हन ने कहा कि जब तक मेरे भाई की शादी नहीं हो जाती, जब तक मैं शादी नहीं करूंगी। मध्य प्रदेश के राजगढ़ से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। दरअसल, यहां बारात लेकर पहुंचे दूल्हे को दुल्हन ने शादी से इनकार कर दिया। ढोल, बैंड-बाजे और डीजे की धुन पर नाचते गाते बारातियों के साथ घोड़ी पर सवार होकर दूल्हा दुल्हन के घर बारात लेकर पहुंच तो गया, लेकिन वहां पहुंचने के बाद दुल्हन का जो जवाब मिला, उससे दूल्हा समेत पूरी बारात हैरान रह गई।
दुल्हन बबली वर्मा ने दूल्हे और उसके पिता, बारातियों के सामने शादी से साफ इनकार कर दिया। दुल्हन ने कहा, “जब तक मेरे भाई की शादी नहीं हो जाती, जब तक मैं शादी नहीं करूंगी। मेरे मना करने के बाद भी जबरन बारात लेकर गांव आ गए।” इससे नाराज होकर दूल्हे व बाराती बिना पानी पिए पूरी बारात लेकर भोजपुर थाने जा पहुंचे।
दूल्हे ने शादी कराने के लिए थाने में आवेदन दे दिया और कहा, “साहब मेरी शादी करा दो।” दरअसल साल भर पहले राजगढ़ के खोखरिया गांव की बबली वर्मा और बोरदा श्रीजी गांव के सुरेश वर्मा के बीच सगाई हुई थी। 23 अप्रैल को शादी की तारीख तय हुई थी। दूल्हे-दुल्हन के घर शादी की पूरी तैयारियां हो गईं, कार्ड छप गए, रिश्तेदार आ गए, लेकिन अब बबली ने दुल्हन बनने से ही इनकार कर दिया।
24 अप्रैल को दुल्हन के भाई बावड़ी बे गांव की लड़की से शादी होना थी, लेकिन लड़की की उम्र 17 साल यानी नाबालिग होने की वजह से दुल्हन के भाई की शादी नहीं हो सकी, इसी से दुखी होकर दुल्हन ने भी शादी करने से इनकर दिया। इससे गांव में आई बारात को बेरंग लौटना पड़ा। इस पूरे मामले में भोजपुर थाना प्रभारी जितेंद्र मवाई ने बताया कि दूल्हा सुरेश वर्मा पूरी बारात को लेकर थाने पहुंचा था। थाने में आवेदन दिया है, पर लड़की ने अभी शादी करने से मना कर दिया है। लड़की कह रही है कि पहले मेरे भाई की शादी होगी उसके बाद ही शादी करूंगी। गांव से बारात को लौटा दिया, जांच कर रहे हैं।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *