Share

पैरों में सूजन हो सकती है लिवर की इस खतरनाक बीमारी का संकेत, जानें कारण और 4 लक्षण
खराब लाइफस्टाइल और डाइट की वजह से आजकल लोगों में लिवर की बीमारी बढ़ती ही जा रही है। ऐसे में लिवर सिरोसिस क्या है, जानते हैं विस्तार से।
लिवर की बीमारियां आज कल लोगों में तेजी से बढ़ती जा रही है। ध्यान देने वाली बात ये है कि ज्यादातर लोगों लिवर की बीमारियों के बारे में सही जानकारी नहीं होती और न ही उनके लक्षणों की पहचान होती है। ऐसी ही एक बीमारी है लिवर सिरोसिस। इस बीमारी की शुरुआत में कुछ ऐसे लक्षण लंबे समय तक रहते हैं कि हम उन्हें पहचान नहीं पाते हैं। फिर ये बीमारी समय के साथ बढ़ती जाती है और हाथ से बाहर निकल जाती है। तो, आइए जानते हैं लिवर सिरोसिस के कारण और लक्षण।
लिवर सिरोसिस का कारण
लिवर सिरोसिस की बीमारी हेपेटाइटिस और ज्यादा शराब पीने की वजह से हो सकती है। इस बीमारी में इंफेक्शन हो जाता है और लिवर सेल्स पर निशान पड़ जाते हैं। जैसे-जैसे सिरोसिस खराब होता है, बहुत सारे सेल्स पर निशान नजर आने लगते हैं, जिससे लीवर के लिए अपना काम करना मुश्किल हो जाता है। ऐसे में शरीर में कई लक्षण नजर आते हैं। जैसे
1. पैरों में लगातार सूजन-
पैरों में लगातार सूजन, इस बात का संकेत है कि आपके शरीर में वॉटर रिटेंशन हो रहा है। यानी कि आपके शरीर के कुछ अंग फिल्टर किए हुए वेस्ट लिक्विड को बाहर नहीं निकल पा रहा है। ये असल में लिवर के काम काज से जुड़ा हुआ है जिसमें कि सिरोसिस की बीमारी में वॉटर रिटेंशन की दिक्कत बढ़ती है और पैरों में सूजन आ जाती है।
त्रिदोष असंतुलित होने पर शरीर में होते हैं ये रोग, स्वामी रामदेव से जानें कारण और बचाव के उपाय
2. चेहरे का पीला पड़ जाना
चेहरे का पीला पड़ जाना इस बात का संकेत है कि आपके शरीर में बिलीरुबिन (bilirubin) की मात्रा बढ़ गई है। ऐसा तब होता है जब लिवर अपना काम काज सही से नहीं कर पाता और शरीर में वेस्ट इक्ट्ठा हो जाता है। ये बिलीरुबिन त्वचा के ठीक नीचे फैट की परत में घुल जाती है, जिससे त्वचा और आंखें पीली नजर आती हैं।
3. स्किन पर मकड़ी जैसे ब्लड वेसेल्स-Spiderlike blood vessels
स्किन पर मकड़ी जैसे ब्लड वेसेल्स इस बात का संकेत है कि आपको लिवर सिरोसिस की बीमारी हो सकती है। स्पाइडर एंजियोमा (Spider angioma), लिवर सिरोसिस का आम लक्षण है। यह ज्यादा शराब पीने वालों में नजर आता है। ये इसोफेजियल वैरिकेल ब्लीडिंग से जुड़ा हो सकता है जिसकी वजह से स्किन पर मकड़ी जैसे ब्लड वेसेल्स नजर आते हैं।
ऊपर से नमक मिला कर खाते हैं खाना तो हो जाएं मरने को तैयार, WHO ने किया है सावधान!
भूख और पेट से जुड़ी दिक्कतें, कई बार इस बात का संकेत होती हैं कि आपका लिवर सही से काम नहीं कर पा रहा है। जी हां, जब आपको लिवर सिरोसिस की समस्या होगी तो आपको भूख नहीं लगेगी। साथ ही आपको पेट से जुड़ी दिक्कतों जैसे कभी दस्त तो कभी कब्ज की समस्या का सामना करना पड़ सकता है।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *