Share

वाराणसी में बनने जा रहा देश का पहला रोपवे, Kashi Vishwanath का सफर अब होगा आसान
रोपवे के तैयार हो जाने से इसकी दूरी घटकर 3.8 किमी हो जाएगी और आपके समय की भी काफी बचत होगी। बता दें कि इस प्रोजेक्ट में तेजी आए इस कारण यूटिलिटी शिफ्टिंग के लिए 6 विभागों को 31 करोड़ रुपये अलॉट कर दिए गए हैं।
वाराणसी में बनने जा रहा रोपवे ट्रांसपोर्ट
वाराणसी इन दिनों विकास के नए नए आयाम गढ़ रहा है। काशी को अब नई सौगात मिलने वाली है। यहां देश का पहला रोप-वे ट्रांसपोर्ट बनाया जाएगा। इस रोपवे के जरिए वाराणसी जंक्शन रेलवे स्टेशन से गौदौलिया (काशी विश्वनाथ धाम) तक की आपकी यात्रा सहज और आसान हो जाएगी। इस रोपवे को बनाने में कुल 461 करोड़ रुपये खर्च होंगे। बता दें कि 10-12 फरवरी को लखनऊ में आयोजित ग्लोबल
काशी विश्वनाथ का सफर होगा आसान
रोपवे का सबसे बड़ा फायदा यह होगा कि आपके पैसों की बचत के साथ साथ ट्रैफिक की मारा-मारी से भी छुटकारा मिलेगा। बता दें कि कैंट से गोदौलिया तक की दूरी लगभग 5 किलोमीटर है। ऐसे में ऑटो या ई-रिक्शा के जरिए गौदालिया पहुंचने में 45 मिनट का समय लग जाता है। लेकिन रोपवे के तैयार हो जाने से इसकी दूरी घटकर 3.8 किमी हो जाएगी और आपके समय की भी काफी बचत होगी। बता दें कि इस प्रोजेक्ट में तेजी आए इस कारण यूटिलिटी शिफ्टिंग के लिए 6 विभागों को 31 करोड़ रुपये अलॉट कर दिए गए हैं।
मई में शुरू होगा काम
बता दें कि इस रोपवे का काम इस साल मई महीने से शुरू हो जाएगा। बता दें कि रोपवे ट्रांसपोर्ट का डिजाइन तैयार कर लिया गया है। साथ ही रूट, पिलर व ब्लू प्रिंट तैयार कर लिया गया है जो अब काशी की सड़कों से न होकर बल्की सभी गाड़ियों के ऊपर से गुजरेगी। बता दें कि यह रोपवे कई सुविधाओं से लैस होगा। रोपवे में 220 केबल कारें होंगी। साथ ही इसके जरिए एक बार में अप और डाउन में 4500 यात्री यात्रा कर सकेंगे। इसके कुल 5 स्टेशन बनाए जाएंगे। जिसमें सिगरा, साजन सिनेमा, रथ यात्रा, गोदौलिया और वाराणसी कैंट शामिल होगा।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *