Share

पाकिस्तान पर बोले बाबा रामदेव, कहा- अकबर, बाबर या औरंगजेब हमारे हीरो नहीं
बाबा रामदेव ने कहा कि ज्यादातर स्टेट बोर्ड या एनसीईआरटी की किताबों में हमें गलत इतिहास पढ़ाया गया है। इन पुस्तकों में मुगलों का महिमामंडन किया गया है। इसे बदलना होगा।
योग गुरु बाबा रामदेव ने रविवार को कहा कि अकबर, बाबर या औरंगजेब नहीं, बल्कि छत्रपति शिवाजी महाराज हमारे हीरो हैं। बाबा रामदेव ने गोवा के दक्षिणी जिले पोंडा में छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती मनाने के लिए गोवा सरकार की ओर से आयोजित एक कार्यक्रम में लोगों को संबोधित किया।
मोटापा, शुगर और थाइरॉयड होगा कंट्रोल, बाबा रामदेव के इन आयुर्वेदिक उपचार को करें फॉलो
‘पुस्तकों में मुगलों का महिमामंडन’
बाबा रामदेव ने कहा, “ज्यादातर स्टेट बोर्ड या एनसीईआरटी की किताबों में हमें गलत इतिहास पढ़ाया गया है। इन पुस्तकों में मुगलों का महिमामंडन किया गया है। इसे बदलना होगा। अकबर, बाबर या औरंगजेब हमारे नायक नहीं हैं। हमारे महानायक छत्रपति शिवाजी महाराज, राणा प्रताप, चंद्रशेखर आजाद, भगत सिंह और देश के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले हैं।”पाकिस्तान में संकट पर बोले रामदेव उन्होंने कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज का जीवन विजयी रहा। हमें इस इतिहास को जानना चाहिए। रामदेव ने कहा कि शिवाजी महाराज ने कभी किसी धर्म या वर्ग के साथ भेदभाव नहीं किया, बल्कि सभी को साथ लेकर चलते थे। पाकिस्तान में संकट के बारे में बोलते हुए उन्होंने कहा कि देश चार हिस्सों में बंट जाएगा। उन्होंने कहा, ” पाकिस्तान वित्तीय संकट से गुजर रहा है। पाकिस्तान जल्द ही चार हिस्सों में बंट जाएगा। यह एक छोटा देश बना रहेगा।”

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *