रामगंगा विहार स्थित गोल्डन गेट ग्लोबल स्कूल में वार्षिक उत्सव संस्कार थीम पर मनाया गया

143
Share

मुरादाबाद। रामगंगा विहार स्थित गोल्डन गेट ग्लोबल स्कूल में वार्षिक उत्सव संस्कार थीम पर मनाया गया । जिसमें बच्चों ने भारत की संस्कृति, देशभक्ति एवं प्रभू भक्ति की सुंदर प्रस्तुति दी । छोटे बच्चों ने जहां जिंदगी जीने के लिए है से चुने हुए सुंदर गानों पर अपनी प्रस्तुति दी वहीं जूनियर क्लास के बच्चों ने हनुमान चालीसा पर बहुत ही सुंदर अभूतपूर्व प्रस्तुति देकर सभी का मन मोह लिया वहीं नवी व ग्यारहवीं के छात्रों ने मस्त भरे गानों पर भारत की विभिन्न संस्कृति को दर्शाते हुए सुंदर प्रस्तुति दी वहीं आखिर में देशभक्ति से ओतप्रोत प्रस्तुति नेवहां पर मौजूद सभी के मन में देशभक्ति की अलख जगाई । कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डीआईजी शलभ माथुर तथा अतिथि विशेष विधायक रितेश गुप्ता मौजूद रहे। उन्होंने बच्चों की प्रस्तुतियों को संस्कार से ओतप्रोत माना। दोनों अतिथियों ने संस्थान के डायरेक्टर राजीव अग्रवाल , अंकुर खन्ना एवं प्रिंसिपल सचिन घावरी को बधाई दी कि वाकई में वह अपने स्कूल में बच्चों में संस्कार की शिक्षा पूर्ण रूप से दे रहे हैं। अभिभावकों के चेहरे अपने बच्चों की प्रस्तुतियां देखकर खिले हुए नजर आ रहे थे।

LEAVE A REPLY