Share

बागेश्वर धाम में लगा पावरफुल नेताओं का तांता, आज पहुंचे कमलनाथ, 18 फरवरी को CM शिवराज के दौरे की खबर
बागेश्वर धाम और उसके पीठाधीश धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री काफी चर्चा में हैं। बागेश्वर के दरबार में पावरफुल नेताओं का जमावड़ा लगा हुआ है। मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम कमलनाथ ने आज बागेश्वर धाम के दर्शन किए हैं।बागेश्वर धाम पीठाधीश धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री
बागेश्वर धाम और उसके पीठाधीश धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री बीते कुछ समय से काफी चर्चा में हैं। हालही में धीरेंद्र इंडिया टीवी के प्रसिद्ध कार्यक्रम आप की अदालत में भी दिखाई दिए। यहां उन्होंने सनातन और हिंदू राष्ट्र समेत कई मुद्दों पर अपनी बात रखी। इस बीच ताजा खबर ये मिली है कि बागेश्वर धाम के दरबार में पावरफुल नेताओं का जमावड़ा लगना शुरू हो गया है। आज यानी सोमवार को मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम और कांग्रेस नेता कमलनाथ बागेश्वर धाम के दर्शन करने पहुंचे, वहीं खबरें ये भी हैं कि मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान 18 फरवरी को बागेश्वर धाम के दर्शन करने के लिए जा सकते हैं।
हालांकि ऐसा पहली बार नहीं हुआ है कि बागेश्वर धाम के दरबार में बड़े और प्रभावशाली नेताओं का जमावड़ा लगता हो। लेकिन जिस राज्य में बागेश्वर धाम है, वहां के पूर्व सीएम दरबार का दौरा करें और उसके कुछ ही दिन बार वर्तमान सीएम भी दौरा करने का प्लान बनाएं, तो ये काफी हैरान करता है। सभी पाना चाहते हैं बागेश्वर धाम का सानिध्य
मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम कमलनाथ आज बागेश्वर धाम के दर्शन करने पहुंचे थे। इसके बाद खबर आई कि वर्तमान सीएम शिवराज सिंह चौहान भी 18 फरवरी को बागेश्वर धाम के दर्शन करने के लिए पहुंच सकते हैं। इससे पहले मध्य प्रदेश की पूर्व सीएम उमा भारती ने बागेश्वर धाम के महाराज धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को अपने बेटे जैसा माना था। उन्होंने कहा था कि धीरेंद्र शास्त्री एक तपस्वी और अलौकिक हैं। बागेश्वर धाम में 13 से 19 फरवरी तक धर्म महाकुंभ लग रहा है। जिस वजह से यहां भक्तों की लाखों की भीड़ जुट रही है। 18 फरवरी को यहां 121 बेटियों की शादी भी करवाई जानी है।
बड़े-बड़े नेता बागेश्वर की महिमा के आगे नतमस्तक
ऐसा नहीं है कि धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री और बागेश्वर धाम पर श्रद्धा रखने वाले लोग केवल सत्ताधारी पार्टी में ही हैं। उन पर आस्था रखने वालों में विपक्षी पार्टियों के भी कई नेता हैं। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा, महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस समेत नेताओं की ये लिस्ट काफी लंबी है। हर दिन कोई नया नेता बाबा के समर्थन में खड़ा दिखाई देता है। हालांकि बाबा की आलोचना करने वाले नेताओं की भी कमी नहीं है।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *