Share

एजेंसी समाचार
बेतिया: बिहार के बेतिया में एक बड़ा रेल हादसा टल गया है. ट्रेन दुर्घटनाग्रस्त होने से बाल-बाल बच गई. बताया जा रहा है।
कि मुजफ्फरपुर नरकटियागंज रेलखंड पर बेतिया मझौलिया स्टेशन के समीप अप सत्याग्रह एक्सप्रेस ट्रेन की इंजन और बोगी अचानक अलग-अलग हो गई, जिससे ट्रेन पर सवार यात्रियों में अफरातफरी मच गई. घटना की सूचना मिलते ही रेलवे के अधिकारी घटना स्थल पर पहुंच चुके हैं और मामले की जांच कर रहे हैं. बेतिया कांड पर एसपी की सफाई- पुलिस पिटाई से नहीं मधुमक्खी काटने से हुई थी हिरासत में युवक की मौत बिहार बेतिया कांड पर एसपी की सफाई- पुलिस पिटाई से नहीं मधुमक्खी काटने से हुई थी हिरासत में युवक की मौत बता दें कि गुरुवार के दिन सत्याग्रह ट्रेन में एक नई बोगी जोड़ी गई थी. आज रक्सौल से मझौलिया के आसपास पहुंची ट्रेन के इंजन से पांच बोगी अचानक अलग हो गईं और ट्रेन की इंजन कई किलोमीटर दूर तक तेज रफ़्तार में चला गया. इंजन में सवार ड्राइवर को काफी समय तक यह अहसास ही नहीं हुआ कि ट्रेन से कुछ बोगियां अलग होकर पीछे छूट गई हैं.
अचानक इंजन से अलग होने पर पांच बोगियां किसी हादसे का शिकार हो सकती थीं. ये पांच बोगियां पटरी से उतर सकती थी, लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ और सैकड़ों लोग हादसे का शिकार होने से बच गए. इंजन से अलग हुई बोगियों की सूचना पर पहुंचे पूर्व मध्य रेलवे के अधिकारियों ने बोगी को जोड़कर घटना की जांच शुरू कर दी है. फिलहाल कुछ देर से इस रेल खण्ड पर ट्रेनों का परिचालन प्रभावित हो गया है. अधिकारी अब इस बात की जांच करने में जुट गए हैं कि आखिर ट्रेन की बोगियां अलग कैसे हो गईं। एजेंसी

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *