Russia Ukraine War: ‘यूक्रेन में लहराएंगे जीत का परचम’, राष्ट्रपति पुतिन ने रूस को लेकर किया बड़ा दावा

136
Share

Russia Ukraine War: रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध जारी है। इस बीच रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का बड़ा बयान सामने आया है। एएफपी के मुताबिक, पुतिन ने दावा किया है कि इसमें कोई शक नहीं है कि रूस यूक्रेन में जीत जाएगा। पुतिन का ये बयान ऐसे समय में आया है, जब हालही में ये खबर सामने आई थी कि यूक्रेन ने पश्चिम देशों से हथियारों की तेज आपूर्ति की जरूरत पर जोर दिया था।
गौरतलब है कि शनिवार को रूस ने यूक्रेन पर भीषण हमला किया था, जिसमें यूक्रेन के निप्रो शहर में एक नौ मंजिला अपार्टमेंट नष्ट हो गया था। इस भीषण हमले में 3 बच्चों समेत 40 लोगों के मारे जाने की खबर सामने आई थी। इस हमले के बाद से यूक्रेन के सैनिक प्रेशर महसूस कर रहे थे।

LEAVE A REPLY