Share

तेज ठंड पर भारी आस्था: हाड़ कंपाती सर्दी के बीच 5 लाख लोगों ने संगम में लगाई डुबकी
जब बात आस्था की होती है, तो कड़ाके की ठंड भी श्रद्धालुओं के उत्साह को नहीं डिगा पाती है। इसी का नजारा 6 जनवरी को प्रयागराज संगम में देखने को मिला। यहां आज हाड़ कंपाती ठंड में भी अल सुबह से शाम तक 5 लाख से अधिक लोगों ने गंगा में स्नान कर आस्था की डुबकी लगाई।
प्रयागराज में आज 6 जनवरी को हाड़ कंपाती सर्दी में भी 5 लाख लोगों ने स्नान किया। आज शुक्रवार से माघ मेले का आगाज हो गया। 6 जनवरी को 10 लाख लोगों ने गंगा-यमुना के पवित्र संगम में डुबकी लगाई। सुबह चार बजे से ही लोगों ने संगम में स्नान करना शुरू कर दिया और शाम पांच बजे तक करीब 5.10 लाख लोगों ने गंगा-यमुना के पवित्र संगम में डुबकी लगाई। स्नान के लिए प्रशासन ने बनाए 14 घाट माघ मेला प्रशासन के एक अधिकारी ने बताया कि श्रद्धालुओं के सुगम स्नान के लिए इस वर्ष 14 घाट बनाए गए हैं जिनकी कुल लंबाई 6,000 फीट से अधिक है। भीड़ प्रबंधन के लिए आईसीसीसी में लगे स्क्रीन के पूरे मेला क्षेत्र पर नजर रखी जा रही है। सभी नाविकों को ‘जीवनरक्षक जैकेट’ दिए गए हैं।उन्होंने बताया कि मेला क्षेत्र में सुगम आवागमन के लिए गंगा नदी पर पांच पंटून पुल बनाए गए हैं और प्रथम स्नान पर्व पर आधी रात से ही मेला क्षेत्र में वाहनों का प्रवेश रोक दिया गया। उन्होंने कहा कि पौष पूर्णिमा के साथ यहां महीने भर चलने वाला कल्पवास शुरू हो गया। अगला स्नान 14 जनवरी मकर संक्रांति को होगा
अधिकारियों ने कहा कि श्रद्धालुओं को ठंड के प्रकोप से बचाने के लिए पूरे मेला क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर अलाव की व्यवस्था कराई गई और पूरी स्नान अवधि में किसी तरह की कोई अप्रिय घटना नहीं हुई। माघ मेले का अगला स्नान पर्व 14 जनवरी को मकर संक्रांति पर पड़ेगा। इसके बाद 21 जनवरी को मौनी अमावस्या, 26 जनवरी को बसंत पंचमी, पांच फरवरी को माघी पूर्णिमा और 18 फरवरी को महाशिवरात्रि के साथ माघ मेला संपन्न होगा।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *