Share

‘नए भारत’ का ग्रोथ इंजन ‘नया उत्तर प्रदेश’, कोरोना महामारी भी हमें रोक नहीं पाई: सीएम योगी
”देश में सबसे अच्छी उपजाऊ भूमि उत्तर प्रदेश में है। देश में कुल कृषि भूमि का 11 फीसदी हिस्सा उत्तर प्रदेश के पास है। देश के कुल खाद्यान्न का 20 फीसदी उत्पादन उत्तर प्रदेश करता है।”
मुंबई में आयोजित यूपी ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट-2023 में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश की जमकर तारीफ की। सीएम योगी ने कहा, ”नए भारत’ का ग्रोथ इंजन ‘नया उत्तर प्रदेश’ है। कोरोना जैसी महामारी भी हमारे विकास की रफ्तार को रोक नहीं पाई। देश में सबसे अच्छी उपजाऊ भूमि उत्तर प्रदेश में है। देश में कुल कृषि भूमि का 11 फीसदी हिस्सा उत्तर प्रदेश के पास है। देश के कुल खाद्यान्न का 20 फीसदी उत्पादन उत्तर प्रदेश करता है।
नेतृत्व करने का अवसर
मुख्यमंत्री ने आगे कहा, ”दुनिया के 75 प्रतिशत ट्रेड, 85 फीसदी GDP और 90 फीसदी पेटेंट पर जिन देशों का अधिकार है, उन देशों का भारत को नेतृत्व करने का अवसर प्राप्त हो रहा है। यह हर भारतवासी के लिए गर्व की बात है।
‘किसी को उंगली उठाने का मौका नहीं मिला’
सीएम योगी ने कहा कि यूपी के पास आज 96 लाख एमएसएमई की यूनिट्स हैं। बुधवार को सीएम योगी ने प्री-यूपी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट कार्यक्रम में कहा था कि उनपर भेदभाव करने का कोई आरोप नहीं लगा सकता। उन्होंने राज्य के हर तबके के लिए काम किया है। उन्होंने कहा था, ”हमने 1.5 लाख से अधिक भर्तियां की। भर्तियों की प्रक्रिया इतनी पारदर्शी थी कि किसी को उंगली उठाने का मौका नहीं मिला।”

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *