Share

दिल्ली में गिरा पारा, प्रदूषण के साथ स्मॉग के खतरे का अलर्ट, जानें अन्य राज्यों के मौसम का हाल
पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी का असर अब उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में दिखने लगा। दिल्ली, यूपी, मध्य प्रदेश समेत कई राज्यों में ठुठुरन बढ़ गई है। वहीं, राजधानी में प्रदूषण के साथ स्मॉग के खतरे का भी अलर्ट जारी किया गया है।
पहाड़ी राज्यों में लगातार बर्फबारी का असर अब उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में दिखने लगा। दिल्ली-हरियाणा समेत कई राज्यों में तापमान गिर रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली-एनसीआर के कई जगहों में आज पूरे दिन बादल छाए रहेंगे। हालांकि, बीते दिनों के मुकाबले आज हवा की रफ्तार कम रहेगी। वहीं, सर्दी बढ़ने की चेतावनी जारी की गई है। इसके अलावा दिल्ली में प्रदूषण का खतरा भी बढ़ रहा है।
तापमान गिरने के साथ दिल्ली-UP समेत कई राज्यों में बढ़ी ठिठुरन, जानें आज कैसा रहेगा मौसम
मौसम की जानकारी- India TV Hindi
दिल्ली में सर्दी के साथ बढ़ रहा प्रदूषण, कई राज्यों में बारिश के आसार, जानें मौसम का हाल
राजधानी दिल्ली में औसत वायु गुणवत्ता यानी AQI बेहद खराब श्रेणी में बना हुआ है। वहीं, आने वाले दिनों में स्मॉग का खतरा भी बढ़ सकता है। ऐसे में राजधानी में प्रदूषण के साथ स्मॉग के खतरे का भी अलर्ट है। दिल्ली में आज न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस और अधिक तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।
यूपी की राजधानी लखनऊ में बीते कुछ दिनों से तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। यहां मंगलवार को जिले का न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, नोएडा में न्यूनतम और अधिकतम तापमान क्रमश: 11 डिग्री सेल्सियस और 29 डिग्री सेल्सियस रहा, तो वहीं वाराणसी में न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मध्य प्रदेश के 12 जिलों में ठंड का असर ज्यादा देखने को मिल रहा है। राज्य के कई जिलों का न्यूनतम पारा 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे लुढक गया है। इसमें पचमढ़ी में 5.6, नौगांव 6.5, रायसेन 7.2, उमरिया 7.4, मालखंड में न्यूनतम पारा 7.4 डिग्री सेल्सियस है। वहीं , खरगोन, सागर, नर्मदापुरम और धार जिले में भी सर्दी कंपाने लगी है। राज्य के 30 जिले ऐसे रहे जहां न्यूनतम तापमान 12 से 13.4 डिग्री दर्ज किया गया।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *