Share

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने विदेश मंत्रालय के एक ड्राइवर को गिरफ्तार किया है। उस पर आरोप है कि वह पाकिस्तान के लिए जासूसी कर रहा था। दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने जवाहर लाल नेहरू भवन से गिरफ्तार किया है। ड्राइवर पर आरोप है कि वह पैसों के बदले पाकिस्तान को गुप्त सूचनाएं और डॉक्यूमेंट उपलब्ध कराता था। बताया गया कि वह जिस व्यक्ति को इनफॉर्मेशन देता था, वह पूनम शर्मा या पूजा के नाम से जुड़ा हुआ था। यह मामला हनीट्रैप का माना जा रहा है।
बताया जा रहा है कि खुफिया इनपुट के आधार पर दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने विदेश मंत्रालय के ड्राइवर को जासूसी के आरोप में गिरफ्तार किया है। सूत्रों के अनुसार, जिस ड्राइवर को पकड़ा गया है, वो पाकिस्तान की एक महिला जासूस को विदेश मंत्रालय से जुड़ी अहम जानकारियां भेज रहा था। वह पूनम शर्मा नाम की जिस महिला के संपर्क में था, वह बताती थी कि वह कोलकाता में रहती है। सूत्रों का कहना है कि वह महिला पाकिस्तान की करक की एजेंट है। सूत्रों के मुताबिक वह पाकिस्तान को पेसै के बदले गुप्त सूचनाएं मुहैया कराता था।
बताया जा रहा है कि ड्राइवर पैसे के एवज में इनफॉर्मेशन या डॉक्यूमेंट्स पाकिस्तान के एक पीआईओ को ट्रांसफर कर रहा था, जो महिला पूनम शर्मा या पूजा के रूप में काम कर रही थी। यह मामला हनीट्रैप से जुड़ा माना जा रहा है। दिल्ली पुलिस के अनुसार पाकिस्तानी जासूस ने विदेश मंत्रालय के ड्राइवर को फंसाने के लिए फर्जी आईडी का उपयोग किया था।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *