Share

गाजियाबाद: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले में की डासना जेल में 140 कैदी एचआईवी (HIV) पॉजिटिव पाए गए हैं जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। जेल प्रशासन ने सभी कैदियों की जांच कराने का फैसला लिया है। बताया जा रहा है कि 5500 कैदियों की जांच कराई गई है जिसमें से 140 बंदियों की रिपोर्ट एचआईवी पॉजिटिव आई है। वहीं 17 बंदी टीबी से संक्रमित पाए गए हैं।

जेल प्रशासन ने बताया है कि संक्रमित बंदियों को इलाज के लिए एड्स कंट्रोल सोसाइटी भेज दिया गया है। टीबी के मरीजों को भी आइसोलेशन में रखा गया है। वहीं स्वास्थ्य टीम जांच करने में जुटी है की आखिर इतने कैदी संक्रमित कैसे हो गए हैं। हालांकि जेल प्रशासन को इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है, जेल प्रशासन इसे एक रूटीन मान रहा है। जबकि यह बीमारी एक जानलेवा बीमारी है और इसके फैलने का खतरा बना रहता है।

‘ज्यादातर नशे करने वाले कैदियों को हुई यह बीमारी’
जेल अधीक्षक आलोक कुमार सिंह मानते हैं कि जेल में क्षमता से ज्यादा कैदी हैं। उन्होंने बताया कि हापुड़ की भी जेल गाजियाबाद ही है इसीलिए यहां पर जेल में कैदियों की संख्या ज्यादा है। 140 एचआईवी पॉजिटिव मरीजों पर उन्होंने कहा कि कोई घबराने की बात नहीं है यह रूटीन की जांच है और जैसे ही मरीज के बारे में पता चलता है तो उसका इलाज भी शुरू हो जाता है। उन्होंने बताया कि ज्यादातर नशे करने वाले कैदियों में यह बीमारी पाई गई है क्योंकि वह एक ही सिरिंज और सुई से नशा करते हैं जिसकी वजह से यह बीमारी फैल जाती है।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *