Share

एजेंसी समाचार
नई दिल्ली। दिल दहलाने वाले श्रद्धा मर्डर केस में मृतका के पिता ने ‘लव जिहाद’ के एंगल से भी जांच करने की मांग की है। साथ ही बीजेपी नेता गिरिराज सिंह ने भी इसकी आशंका जताते हुए निशाना साथा है। श्रद्धा के पिता का कहना है कि उन्हें लव जिहाद एंगल का शक है। साथ ही उन्होंने कहा कि ”हम आफताब के लिए मौत की सजा की मांग करते हैं। मुझे दिल्ली पुलिस पर भरोसा है और जांच सही दिशा में आग बढ़ रही है। श्रद्धा अपने चाचा के ज्यादा करीब थी मुझसे बहुत ज्यादा बात नहीं करती थी। मैं आफताब के संपर्क में कभी नहीं था। बीजेपी नेता राम कदम ने कहा, ”दिल्ली पुलिस लव जिहाद के एंगल से जांच करे। श्रद्धा की हत्या के पीछे लव जिहाद का एंगल है। साजिÞश के पीछे कौन-कौन शामिल है इसकी जांच हो।” वहीं गिरिराज सिंह ने कहा, ”देश में मुस्लिमों का लव जिहाद मिशन चल रहा है। लव जिहाद के कारण हिंदू बेटियां खतरें में हैं। दिल्ली पुलिस लव जिहाद के एंगल से मामले की जांच करे।” आफताब ने 18 मई को अपनी लिव इन पार्टनर श्रद्धा का मर्डर किया था। 19 मई को वो नई फ्रिज खरीदकर लाया और फिर श्रद्धा के शव के 35 टुकड़े करके उसने डेड बॉडी के पार्ट्स फ्रिज में रख दिए थे। फिर वो श्रद्धा की बॉडी के टुकड़े को महरौली के जंगल में आया था। आफताब उसके साथ-साथ जीने की कसम खाकर मुंबई से दिल्ली लाया था। 26 साल की श्रद्धा मदान मुंबई के मलाड की रहने वाली थी। श्रद्धा और आफताब दोनों मल्टीनेशनल कंपनी के कॉल सेंटर में काम करते थे, लेकिन श्रद्धा के परिवार वाले दोनों के रिश्तों से नाखुश थे।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *