Train Cancellation: अगर आप ट्रेन से सफर करने वाले हैं, तो स्टेशन पर निकलने से पहले अपनी गाड़ी का स्टेटस जरूर चेक कर लें। भारतीय रेलवे ने आज सोमवार को 138 ट्रेनों को कैंसिल किया है। कैंसिल हुई इन ट्रेनों में ज्यादातर पैसेंजर, मेल, और एक्सप्रेस ट्रेनें शामिल हैं। सफर से पहले यात्री रेलवे हेल्पलाइन 139 के जरिए भी ट्रेनों से संबंधित अपडेट्स ले सकते हैं। रेलवे के मुताबिक, आज 138 ट्रेनों को कैंसिल, डायवर्ट या री-शेड्यूल किया गया है। इनमें 18 ट्रेनों का रूट डायवर्ट कर दिया गया है। वहीं, 8 ट्रेनों को री-शेड्यूल किया गया है।
भारतीय रेलवे ने नेशनल ट्रेन इन्क्वायरी सिस्टम की वेबसाइट पर कैंसिल की गई ट्रेनों की लिस्ट जारी की है। इंडियन रेलवे ने देशभर में रेलवे के अलग-अलग जोनों में चल रहे मरम्मत और दूसरे कारणों के चलते इतनी ट्रेनों को नहीं चलाने का फैसला लिया है। इतनी ट्रेनों को कैंसिल कर देने से बड़ी संख्या में यात्रियों को आज परेशानी हो सकती है।











