Share

मनोरंजनटीवीवैशाली टक्कर का एक्स-बॉयफ्रेंड राहुल नवलानी हुआ अरेस्ट, सुसाइड के लिए उकसाने का आरोप
वैशाली टक्कर का एक्स-बॉयफ्रेंड राहुल नवलानी हुआ अरेस्ट, सुसाइड के लिए उकसाने का आरोप
वैशाली टक्कर के पूर्व प्रेमी राहुल नवलानी को बुधवार 19 अक्टूबर को इंदौर में गिरफ्तार किया गया है। टीवी एक्ट्रेस ने अपने सुसाइड नोट में उसपर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया था।
वैशाली टक्कर का एक्स-बॉयफ्रेंड राहुल नवलानी हुआ अरेस्ट
टीवी एक्ट्रेस वैशाली टक्कर ने 15 अक्टूबर को इंदौर सुसाइड कर लिया था, मौके से पुलिस को एक सुसाइड नोट बरामद किया गया था। इस नोट में एक्ट्रेस ने राहुल नवलानी पर उन्हें हैरेस करने का आरोप लगाया था। वैशाली राहुल के साथ रिलेशनशिप में रह चुकी थीं और वो उसे परेशान कर रहा था और शादी नहीं करने दे रहा था। 19 अक्टूबर को पुलिस ने राहुल नवलानी को अरेस्ट कर लिया।
वैशाली टक्कर का पूर्व प्रेमी राहुल नवलानी इंदौर में गिरफ्तार
वैशाली टक्कर के पड़ोसी राहुल नवलानी और उसकी पत्नी दिशा पर वैशाली को आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया गया है। इंदौर के पुलिस आयुक्त हरिनारायणचारी मिश्रा ने फोन पर जानकारी दी कि राहुल नवलानी सुसाइड के बाद गायब हो गया था और बाद में पुलिस ने उसे ढूंढ़कर अरेस्ट कर लिया।
वैशाली टक्कर का एक्स-बॉयफ्रेंड राहुल नवलानी हुआ अरेस्ट
पुलिस ने कहा कि एक्टर के परिवार को वैशाली और राहुल नवलानी के रिश्ते के बारे में पता था। पुलिस ने कहा था कि परिवार ने अपने बयानों में दावा किया कि राहुल नवलानी वैशाली के बारे में अफवाहें फैला रहा था। इतना ही नहीं जब वैशाली की सगाई हो गई तो राहुल ने वैशाली की तस्वीरें और वीडियो उसके मंगेतर को भेज दिये थे जिसके बाद शादी भी टूट गई। जब परिवार ने वैशाली की कहीं और शादी कराने की कोशिश की दोबारा राहुल ने वही किया।
वैशाली टीवी एक्ट्रेस हैं जिन्होंने ये रिश्ता क्या कहलाता है से एक्टिंग की दुनिया में डेब्यू किया। इस शो में वो संजू के रोल में थीं। इसके बाद वो ससुराल सिमर का में अंजलि भारद्वाज, सुपर सिस्टर्स में शिवानी शर्मा की भूमिका निभाने के लिए जानी जाती हैं। वैशाली टक्कर का टीवी में डेब्यू स्टार प्लस का सबसे लंबा चलने वाला ड्रामा था। ये रिश्ता क्या कहलाता है जिसमें उन्होंने 2015 से 2016 तक संजना की भूमिका निभाई। 2016 में, उन्होंने ये है आशिकी में वृंदा के रूप में अभिनय किया। उन्हें आखिरी बार टीवी शो रक्षाबंधन में कनक की भूमिका में देखा गया था।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *