Share

Himachal Pradesh Assembly Election 2022: बीजेपी ने उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी की, जानें किसे कहां से मिला टिकट
भारतीय जनता पार्टी ने हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी कर दी है। बडसर से माया शर्मा, हरोली से प्रो. रामकुमार और रामपुर (सुरक्षित) से कौल नेगी को पार्टी ने उम्मीदवार बनाया है।
देहरा से रमेश धवाला को टिकट मिलाज्वालामुखी से रविंद्र सिंह रवि लड़ेंगे चुनावबडसर से माया शर्मा को टिकट
हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी कर दी है। 12 नवंबर को होने वाले चुनाव के लिए बीजेपी ने जिन 6 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की है उसमें देहरा से रमेश धवाला को टिकट मिला है, ज्वालामुखी से रविंद्र सिंह रवि को पार्टी ने उम्मीदवार बनाया है। कुल्लू से महेश्वर सिंह, बडसर से माया शर्मा, हरोली से प्रो. रामकुमार और रामपुर (सुरक्षित) से कौल नेगी को पार्टी ने उम्मीदवार बनाया है।
कांग्रेस का बड़ा एलान, कहा- सरकार बनी तो 300 यूनिट मुफ्त बिजली व महिलाओं को हर माह मिलेंगे 1500 रुपये
प्रोटोकॉल तोड़कर रघुनाथ जी के दर्शन के लिए पहुंचे PM मोदी, तस्वीरों में देखें रथ यात्रा का उत्साह
हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव की तारीखों का हुआ ऐलान, 12 नवंबर को डाले जाएंगे वोट
गुजरात चुनाव की तारीखों की घोषणा अभी क्यों नहीं की? इलेक्शन कमीशन ने बताई वजह
हिमाचल और गुजरात चुनाव की तारीख एकसाथ क्यों नहीं की घोषित? निर्वाचन आयोग ने बताई ये वजह
हिमाचल के ‘रण’ में कांग्रेस का पहला दांव, 46 उम्मीदवारों का किया ऐलान, देखें पूरी लिस्ट
CM जयराम ठाकुर सिराज से लड़ेंगे चुनाव, आज उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी करेगी BJP
सिर पर हैं गुजरात और हिमाचल चुनाव, कांग्रेस के सबसे मुश्किल दौर में खड़गे को मिली कमान
इससे पहले 19 अक्टूबर को पार्टी ने 62 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की थी। पहली लिस्ट में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का भी नाम था। जयराम ठाकुर सेराज सीट से चुनाव लड़ेंगे जबकि अनिल शर्मा दावेदारी ठोकेंगे। वहीं सतपाल सिंह सट्टी को ऊना से उम्मीदवार बनाया गया है। वहीं पार्टी ने पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल को दूसरी लिस्ट में भी जगह नहीं दी है।
12 नवंबर को चुनाव 8 दिसंबर को नतीजे
हिमाचल प्रदेश में चुनावों की तारीख का ऐलान होते ही पूरे राज्य में आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है। चुनाव आयोग ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में ऐलान किया कि हिमाचल प्रदेश में 12 नवंबर को वोट डाले जाएंगे और इस चुनाव के नतीजे 8 दिसंबर को आएंगे। आयोग ने बताया कि हिमाचल प्रदेश में इस बार भी एक चरण में चुनाव होगा।
17 से 25 अक्टूबर तक नामांकन की तारीख
हिमाचल के विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन भरने की तारीख 17 अक्टूबर से 25 अक्टूबर तक निर्धारित की गई है और 29 अक्टूबर तक नामांकन वापस लिए जा सकेंगे। आयोग ने बताया कि हिमाचल प्रदेश में 68 विधानसभा सीटों के लिए 55 लाख से अधिक वोटर मतदान के पात्र हैं। इस चुनाव में 1.86 लाख पहली बार मतदान करेंगे जबकि, 1.22 लाख लोग 80 से अधिक आयु वर्ग के हैं।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *