Share

मुंबई। टीवी अभिनेत्री वैशाली ठक्कर का शव उनके घर में मिला है। कहा जा रहा है कि कि वैैशाली ठक्कर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। मध्य प्रदेश के इंदौर में अभिनेत्री वैशाली ठक्कर रह रही थीं, कहा जा रहा है कि वहीं पर उन्होंने सुसाइड किया है। वैशाली ठक्कर मशहूर टीवी धारावाहिक ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में काम कर चुकी हैं। इसके अलावा चर्चित धारावाहिक ‘ससुराल सिमर का’ में भी वो नजर आ चुकी हैं। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में यह भी कहा जा रहा है कि पुलिस ने एक सुसाइड नोट बरामद किया है। मशहूर एक्ट्रेस की मौत ने सबको सन्न कर दिया है। वैशाली का शव फांसी के फंदे से लटकता हुआ मिलने के बाद तेजाजी नगर पुलिस स्टेशन में केस दर्ज किया गया है। बताया जा रहा है कि वैशाली करीब एक साल से इंदौर में रह रही थीं।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *