Share

लखनऊ
राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ईद-ए-मिलादुल नबी के मौके पर प्रदेशवासियों को बधाई दी है। राज्यपाल ने बधाई संदेश में कहा कि यह पर्व समाज में सहृदयता और भाईचारे के संबंधों को गहरा करे।
वहीं, मुख्यमंत्री ने आशा व्यक्त की कि यह पर्व समाज में शांति और सद्भाव को बढ़ाने के लिए नई प्रेरणा देगा।
मुख्यमंत्री ने लोगों से कोरोना संक्रमण के मद्देनजर सावधानियां बरतते हुए इस मौके पर होने वाले कार्यक्रम आयोजित करने की अपील की है।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *