Share

ऋचा चड्ढा और अली फजल की कॉकटेल पार्टी का वीडियो हुआ वायरल, गोल्डन साड़ी में एक्ट्रेस ने ढाया कहर
Richa Chadha Ali Fazal Wedding: बॉलीवुड के खूबसूरत प्रेमी जोड़ो मे से एक ऋचा चड्ढा और अली फजल की शादी की रस्में शुरू हो गई हैं। आज दोनों के प्री-वेडिंग कॉकटेल पार्टी का वीडियो सामने आया है।
बॉलीवुड के क्यूट कपल ऋचा चड्ढा और अली फजल अपनी शादी को लेकर लगातार मीडिया में छाए हुए हैं।अब ऋचा और अली का प्री वेडिंग फंक्शन शुरू हो गया हैं। इनकी मेहँदी सेरेमनी की तस्वीर भी लगातार वायरल हो रही थी। साथ ही आज इन दोनों सितारों ने अपने-अपने सोशल मीडिया अकाउंट से अपना प्री वेडिंग फोटो भी पर पोस्ट भी किया था। और अब सोशल मीडिया पर ऋचा और अली के प्री-वेडिंग कॉकटेल पार्टी की तस्वीरें और वीडियो वायरल हो रहे हैं।
ग्लोडन साड़ी में ऋचा ने लूटी महफ़िल
वायरल भयानी के इंस्टाग्राम अकाउंट से ये वीडियो पोस्ट किया गया है। ऋचा चड्ढा गोल्डन शिमर साड़ी में नजर आ रही हैं। इस लुक में ऋचा बेहद खूबसूरत लग रही हैं। वहीं अली फजल लाइट पिंक कलर की कढ़ाई वाली शेरवानी पहने हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो में दोनों एक-दूसरे का हाथ पकड़े हुए एंट्री करते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस वीडियो में दोनों सितारों के चेहरे पर शादी की चमक साफ देखी जा सकती है।
ऋचा का लुक देखकर फैंस हुए क्रेज़ी

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *