Share

यूक्रेन के बढ़ती ताकत का क्या है राज, क्या जीत के करीब हैं जेलेंस्की?
यूक्रेन और रूस के बीच लगभग 6 महीने से युद्ध चल रहा है। फिलहाल, इस युद्ध में यूक्रेन की बढ़त दिख रही है। यूक्रेनी सैनिक रूसी कब्जे वाले क्षेत्रों में लगातार अपना नियंत्रण बना रहा है। कई जगहों से खबरें सामने आई कि खुद रूसी सैनिक गांव को छोड़कर भाग रहे हैं।
हर महीने युद्ध पर 40 हजार करोड़ रुपये खर्च हो रहे हैंअपने मित्र देशों से मदद मांग रहे हैं4,789 करोड़ रुपए की सैन्य सहायता दी
यूक्रेन और रूस के बीच लगभग 6 महीने से युद्ध चल रहा है। फिलहाल, इस युद्ध में यूक्रेन की बढ़त दिख रही है। यूक्रेनी सैनिक रूसी कब्जे वाले क्षेत्रों में लगातार अपना नियंत्रण बना रहा है। कई जगहों से खबरें सामने आई कि खुद रूसी सैनिक गांव को छोड़कर भाग रहे हैं। आखिर आपके मन में सवाल आ रहा होगा कि यूक्रेन इतना छोटा सा देश कैसे रूस जैसे विशाल देश को हराने में कामयाब हो रहा है। आइए समझते हैं कि यूक्रेन की लगातार जीत को ओर कैसे बढ़ रहा है। कौन से देश है जो यूक्रेन को आर्थिक और सैन्य सुरक्षा दे रहे हैं।
क्या रूस और अमेरिका आमने-सामने?
वैसे से तो इस युद्ध में आमने-सामने सिर्फ रूस और यूक्रेन है लेकिन यूक्रेन के पीछे दुनिया का मोस्ट पावरफुल देश कहा जाने वाला अमेरिका लगातार यूक्रेन को मदद पहुंचा रहा है। यानी आसान भाषा में कहे तो यह लड़ाई रूस और अमेरिका के बीच भी हो रहा है। हालांकि इस युद्ध में अमेरिका सामने से नहीं है। अमेरिका ने यूक्रेन को 15 सिंतबर को ही 4,789 करोड़ रुपए की सैन्य सहायता दी। वहीं यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की ने बताया कि हर महीने युद्ध पर 40 हजार करोड़ रुपये खर्च हो रहे हैं। राष्ट्रपति लगातार अपने मित्र देशों से मदद मांग रहे हैं।
अमेरिका समेत कई देश कर रहे हैं मदद
यूक्रेन जीत की ओर बढ़ रहा है तो अमेरिका के साथ अन्य पश्चिमी देशों से कई करोड़ रुपए की सैन्य मदद के तौर पर मिल रहा है। इसमें कई ऐसे छोटे देश है जो यूक्रेन की सहायता कर रहे हैं। आइए आकंड़ो से समझते हैं कि किन देशों ने यूक्रेन को मजबुत स्थिति में लाने के लिए अपना हाथ आगे किया है।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *