Share

अहमदाबाद। गुजरात के अहमदाबाद से बड़ी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि यहां एक निमार्णाधीन इमारत की लिफ्ट अचानक टूटकर गिर गई जिससे आठ लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। निमार्णाधीन इमारत की यह लिफ्ट टूटकर कैसे गिरी? अभी इसके बारे में विशेष जानकारी सामने नहीं आई है। हालांकि, मीडिया रिपोर्ट में घटना अहमदाबाद में विश्वविद्यालय के आसपास की बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि एस्पायर-2 नाम के भवन का निर्माण कार्य चल रहा था इसी दौरान अचानक सातवीं मंजिल की लिफ्ट टूट गई और आठ मजदूरों की मौत हो गई।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *