Sonu Sood ने पूरे परिवार के साथ किया बप्पा का स्वागत, जॉर्जिया एंड्रियानी ने भी किए गणपति जी के दर्शन
गणपति उत्सव की धूम हर तरफ देखने को मिल रही है। हमारे बॉलीवुड सितारे भी किसी से पीछे नहीं हैं। सोनू सुद से लेकर दिव्या खोसला कुमार तक, सभी ने अपने-अपने घरों में बप्पा को विराजमान किया है।
बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद जो हर नेक काम में आगे रहते हैं वो भला गणेश चतुर्थी के मौके पर कैसे पीछे रह जाते। सोनू सूद ने हर साल की तरह अपने पूरे परिवार के साथ बप्पा का शानदार स्वागत किया। सोनू सूद बप्पा को काफी मानते हैं और गणेश उत्सव उनका फेवरेट फेस्टिवल भी है।
वीडियो में देखा जा सकता है कि सोनू सूद अपने दोनों बेटे और पत्नी के साथ बप्पा की आरती करते हुए नज़र आ रहे हैं। इस खास मौके पर सोनू ने अपने घर पर पैपराजी को भी इंवाइट किया है। साथ ही वो बीच-बीच में सभी का हाल-चाल लेते हुए भी दिखाई दे रहे हैं। एक्टर ने सभी को गणपति उतस्व की शुभकामनाएं दी।
सोनू सूद ने गणपति बप्पा के लिए बेहद खूबसूरत पंडाल बनवाया है। इस पंडाल को पूरी तरह व्हाइट फूलों से सजाया गया है। गणेश चतुर्थी के मौके पर सोनू कुर्ता पजामा में नज़र आए। पूरे परिवार ने बड़े ही प्रेम के साथ बप्पा का अपने घर पर वेलकम किया।
बता दें- सोनू सूद सभी के चहेते हैं। एक्टर हमेशा ज़रूरतमंदों की मदद करने के लिए आगे रहते हैं। उन्हें लोगों की मदद करना अच्छा लगता है और उनकी ये नेकी उनके चाहनेवालों को उनका मुरीद बनाती है।
शेखर सुमन
बीते दिन यानी 31 अगस्त से गणपति उत्सव की शुरुआत हो चुकी है। महाराष्ट्र में बप्पा का स्वागत बड़े ही धूम-धाम से किया जाता है। आम हो या फिर खास हर कोई गणपति उत्सव पूरी श्रद्धा-भावना के साथ मनाता है। इंडियन एक्टर, सिंगर और डायरेक्टर शेखर सुमन ने भी बप्पा का ज़ोरों-शोरों के साथ स्वागत किया। शेखर ने अपने घर पर बप्पा को विराजमान किया है।
शेखर बेहद ही खूबसूरत बप्पा की मूर्ति को घर लाएं हैं। एक्टर ने बप्पा के लिए अपने घर में खास पंडाल तैयार किया है। जहां बप्पा आने वाले कुछ दिनों तक विराजमान रहेंगे। बता दें – शेखर सुमन भगवान में काफी आस्था रखते हैं। वह हर साल अपने परिवार के साथ धूम-धाम से गणपति उत्सव मनाते हैं।
आप देख सकते हैं कि कितने भाव के साथ एक्टर गणपति भगवान की आरती करते हुए नज़र आ रहे हैं। इस दौरान उन्होंने सफेद रंग का कुर्ता-पजामा कैरी किया हुआ है। एक्टर पूरी तरह गणपति उत्सव के रंग में रंगे हुए नज़र आ रहे हैं। बता दें – अगले 10 दिनों तक गणपति उत्सव मानाया जाएगा। लोग अपने श्रद्धा के अनुसार अपने-अपने घरों में जितने चाहे उतने दिनों के लिए बप्पा को लेकर आते हैं।
गणपति उत्सव शेखर सुमन के दिल के बेहद करीब है। उनका मानना है कि गणपति बप्पा का आशीर्वाद सभी पर बना रहना चाहिए। शेखर सुमन ने इंडिया टीवी से बातें भी कि – साथ ही सभी को गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं भी दीं।
वर्क फ्रंट की बात करें तो शेखर सुमन ज्यादातर जज बने हुए नज़र आते हैं। आखिरी बार एक्टर साल 2017 में फिल्म में नज़र आए थे। उसके बाद से ही वो छोटे पर्दे पर कॉमेडी शो के जज की भूमिका निभा रहे हैं।
Liger Flop: बॉक्स ऑफिस पर चारों खाने चित हुई ‘लाइगर’, मेकर्स को हुआ भारी नुकसान
T-Series
बॉलीवुड इंडस्ट्री में ऐसे कई परिवार हैं जो गणेश चतुर्थी का उत्सव बड़े ही धूम-धाम से मनाते हैं। ऐसा ही एक परिवार है टी-सीरिज़ वालों का यानी की गुलशन कुमार का। गुलशन कुमार भले ही हमारे बीच न रहे हों, लेकिन ये बात किसी से छिपी नहीं है कि वो भगवान में किस कदर आस्था रखा करते थे। उनकी उसी आस्था को उनका परिवार भी बरकरार रखता है।











