Share

भारत मदरसों के सर्वे पर असदुद्दीन ओवैसी ने कहा, योगी सरकार मुसलमानों को परेशान करना चाहती है
मदरसों के सर्वे पर असदुद्दीन ओवैसी ने कहा, योगी सरकार मुसलमानों को परेशान करना चाहती है
ओवैसी ने कहा कि मुसलमानों का पिछड़ापन मदरसों की वजह से नहीं बल्कि बीजेपी और आरएसएस की गलत सोच की वजह से है।
IMIM सुप्रीमो असदुद्दीन ओवैसी और यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।
लखनऊ: उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने फर्जी मदरसों पर सख्त तेवर अख्तियार कर लिया है। सरकार ने अवैध मदरसों पर एक्शन की तैयारी की है और सभी जिलों के डीएम को गैर मान्यता प्राप्त मदरसों की पहचान करने का फरमान जारी किया है। 25 अक्टूबर तक डीएम सरकार को अपनी रिपोर्ट भेजेंगे और इसके बाद फर्जी मदरसों पर ऐक्शन होगा। वहीं, AIMIM सुप्रीमो असदुद्दीन ओवैसी ने इसे छोटा NRC करार दिया है। ओवैसी ने इंडिया टीवी से बात करते हुए कहा कि देश में मुसलमानों को बदनाम करने के लिए यह किया जा रहा है।
‘मदरसों को टारगेट किया जा रहा है’
इंडिया टीवी से बात करते हुए ओवैसी ने कहा, ‘अगर उत्तर प्रदेश की सरकार एक पॉजिटिव माइंडसेट के साथ सर्वे कर रही है तो उसे चाहिए था कि विद्या मंदिर, सरस्वती शिशु मंदिर और यूपी के बाकी गवर्नमेंट और प्राइवेट स्कूल्स का सर्वे करवाना चाहिए। लेकिन आप इसकी बजाय आप एक विशेष समुदाय के उन मदरसों का सर्वे करा रहे हैं जिन्हें सरकार से पैसा नहीं मिलता। मदरसों को टारगेट किया जा रहा है। देश में मुसलमानों को बदनाम करने के लिए यह किया जा रहा है। मुसलमानों का पिछड़ापन मदरसों की वजह से नहीं बल्कि बीजेपी और आरएसएस की गलत सोच की वजह से है।’

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *