Share

सपना चौधरी ने किया ताबड़तोड़ डांस, परफॉर्मेंस देख झूम उठे लोग
सपना चौधरी (Sapna Choudhary) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। आए दिन सपना के डांस वीडियो भी सोशल मीडिया पर धमाल मचाते रहते हैं।
सपना चौधरी का डांस वीडियो हुआ वायरलहरियाणवी डांसर का डांस देख खुद भी नाचने लगे लोग
हरियाणवी डांसर और हरियाणा की शान सपना चौधरी (Sapna Choudhary) आज किसी पहचान की मोहताज नहीं है। सपना ने अपने डांस के जरिए लोगों के दिलों में अपनी खास जगह बनाई है। एक्ट्रेस लंबे वक्त से स्टेज पर परफॉर्म नहीं कर रही हैं। लेकिन एक वक्त था जब उनका डांस देखने के लिए लोग अपने सारे काम छोड़-छाड़कर आया करते थे। आए दिन सपना के डांस के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं।
इसी बीच एक्ट्रेस का एक पुराना वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है। जिसमें सपना का तोबड़तोड़ डांस सामने बैठी ऑडियंस को झूमने पर मजबूर कर रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है जवान तो जवान, बल्कि सामने बैठे ताऊ भी जमकर सपना के साथ झूम रहे हैं।
बच्चे को जन्म देते हुए किंजल तोड़ेगी दम, निधि शाह कहेंगी शो को अलविदा
शादी के बाद से ही सपना चौधरी ने स्टेज पर डांस करना बंद कर दिया है। लेकिन उनके आए दिन हरियाणवी म्यूजिक वीडियो रिलीज़ होते ही रहते हैं। एक्ट्रेस लगातार काम कर रही हैं। जिसके लिए उन्हें अपने चाहनेवालों से बेशुमार प्यार भी मिल रहा है। हाल ही में हरियाणवी डांसर का भोजपुरी स्टार खेसारी लाल याद के साथ एक नया गाना रिलीज़ हुआ है। जिसका नाम है ‘मटक-मटक’। गाने में दोनों की कैमिस्ट्री काफी पसंद की जा रही है।

 

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *