Share

चीन के समुद्र से विलुप्त हुआ ये जीव, जानें क्यों इसको कहते हैं समुद्री गाय
रॉयल सोसाइटी ओपन साइंस जर्नल के प्रकाशित शोध में ये पता लगा कि 1960 के आसपास डगोंग काफी संख्या में पाई जाती थीं लेकिन 1975 के बाद इनकी संख्या घटने लगी।
चीन के समुद्र से विलुप्त हुई समुद्री गाय ‘डगोंग’ये एक समुद्री स्तनपायी जीव होता है, जिसे 2 दशकों से नहीं देखा गयारॉयल सोसाइटी ओपन साइंस जर्नल के प्रकाशित हुआ शोध
चीन में समुद्री गाय ‘डगोंग’ विलुप्त हो गई है। ये बात एक नए शोध में सामने आई है। बता दें कि डगोंग एक समुद्री स्तनपायी जीव होता है, जिसे समुद्री गाय भी कहते हैं। ये जीव सालों तक चीन के समुद्र में घास पर तैरते रहे लेकिन अब 2 दशकों से भी ज्यादा समय के बाद इनके बारे में कोई जानकारी नहीं मिली। जिससे ये बात सामने आई कि ये जीव विलुप्त हो गया है।
दरअसल रॉयल सोसाइटी ओपन साइंस जर्नल के प्रकाशित शोध में ये पता लगा कि 1960 के आसपास डगोंग काफी संख्या में पाई जाती थीं लेकिन 1975 के बाद इनकी संख्या घटने लगी। इसके बाद की रिपोर्ट्स और चश्मदीद बताते हैं कि 2008 के बाद से इनके बारे में कुछ पता नहीं लगा और ना ही किसी ने इन्हें देखने का दावा किया। चीन के वैज्ञानिकों ने भी साल 2000 के बाद इन्हें नहीं देखा। इसके बाद रिसर्च करने वालों का ये कहना है कि चीन में अब डगोंग विलुप्त हो गई है।
कैसी होती है डगोंग
डगोंग मोटे शरीर और लटके हुए चेहरे की होती है। इसकी पूंछ होती है और इसकी लंबाई करीब 13 फीट हो सकती है। अगर वजन की बात करें तो इसका वजन 400 किलो से ज्यादा हो सकता है। ये समुद्री गाय समुद्री घास को चरती हैं। ये पूरी तरह शाकाहारी होती हैं।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *