Janhvi Kapoor ने होने वाली भाभी Malaika Arora को दी बोल्डनेस में मात, देखिए कौन है ज्यादा हॉट
बॉलीवुड की हसीनाओं में खूबसूरती को लेकर हमेशा ही जंग चलती रहती है। बीती रात एक प्री वेडिंग में जान्हवी कपूर ने अपनी होने वाली भाभी मलाइका को कड़ी टक्कर दी है।
प्री वेडिंग बैश में लगा सितारों का तांतामलाइका और जान्हवी पर टिकी सबकी नजरशनाया कपूर भी दिखीं बेहद खूबसूरत
बॉलीवुड की हसीनाओं की बात हो तो सबसे पहला नाम मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) का ही आता है। आए भी क्यों ना 48 साल की उम्र में भी मलाइका नई नवेली एक्ट्रेसेस को अपनी हॉटनेस के आगे फीका कर देती हैं। ऐसे में अब एक प्री वेडिंग फंगशन में मलाइका की होने वाली ननद जान्हवी कपूर (Janhvi Kapoor) ने उन्हें कांटे की टक्कर दी है।
व्हाइट ड्रेस में दिखाया हुस्न
दरअसल बीती रात बॉलीवुड की एक हाई प्रोफाइल प्री वेडिंग पार्टी में कई सेलेब्रिटीज ने शिरकत की। पार्टी की थीम व्हाइट थी। जहां सारी सेलेब्रिटीज एक से बढ़कर एक ड्रेसेस में नजर आ रही थीं। वहीं जान्हवी कपूर और मलाइका के आते ही सबकी निगाहें इन दोनों पर टिक गईं। सामने आए वीडियोज में दोनों ही व्हाइट ड्रेस में बला की खूबसूरत लग रही हैं। ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर आग की तरह वायरल हो रहे हैं।
सोनाली फोगाट की हत्या की साजिश सुनकर उड़ जाएंगे होश, पीए सुधीर सांगवान ने कबूला जुर्मकातिल है मलाइका का लुक
कुणाल रावल के इस प्री वेडिंग बैश में मलाइका अरोड़ा अपने बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर के संग नजर आईं। मलाइका ने व्हाइट लहंगा और फुल स्लीव्स बैकलेस चोली पहनी, जिसके साथ उन्होंने ग्रीन कलर के स्टोन वाली हैवी ज्वेलरी कैरी की। मलाइका का लुक हर किसी को उनकी तरफ आकर्षित कर रहा था। देखिए ये वीडियो…
जान्हवी कपूर ने साड़ी में गिराईं बिजलियां
इस पार्टी में जान्हवी कपूर ने अपनी होने वाली भाभी को कड़ी टक्कर दी। जान्हवी यहां मल्टीकलर वर्क के वाली व्हाइट साड़ी और स्ट्रिप्ड ब्लाउस पहनकर पहुंची। इसके साथ जान्हवी ने खुले बाल और कानों में मल्टीकलर ज्वेलरी कैरी की।











