Share

प्रोटीन से भरपूर इन फूड्स को अपनी डाइट में करें शामिल, इन बीमारियों से रहेंगे कोसों दूर
Protein Food: हमारे शरीर को प्रोटीन की काफी जरूरत पड़ती है, इसलिए हमें उन फूड्स के बारे में जानकारी होनी चाहिए जिसमें ये न्यूट्रिएंट भरपूर मात्रा में पाया जाता है।
शरीर को हेल्दी बनाए रखने के लिए प्रोटीन जरूरी होता हैअंडे, सोयबीन और दूध में होता है बहुत ज़्यादा प्रोटीन
Protein Food: एक सेहतमंद और स्वस्थ शरीर के लिए हमारी बॉडी को प्रोटीन की जरूरत होती है। शरीर के विकास और उसे हेल्दी बनाए रखने के लिए प्रोटीन जरूरी होता है। शरीर को सही प्रोटीन मिलने से ये जल्दी की चपेट में नहीं आता है। प्रोटीन एक ऐसा माइक्रोन्यूट्रिएंटहै जो हमारे सेल्स के फंक्शन में हेल्प करता है। यानी अगर हम चाहते हैं कि डेली लाइफ की एक्टिविटी सही तरीके से चले, तो आपको ऐसे फूड्स खाने होंगे जिसमें प्रोटीन की कोई कमी न हो। चलिए आपको बताते हैं किन फूड्स को खाने से आपको भरपूर मात्रा में प्रोटीन मिलेगी।
अंडा
अंडा खाने से आपको काफी प्रोटीन मिलता है। इसे प्रोटीन का अहम स्रोत माना जाता है इसके अलावा इसमें विटामिन और नेचुरल फैट पाए जाते हैं जो शरीर के लिए बेहद जरूरी हैं। इसमें मैग्नीशियम, जिंक, आयरन और प्रोटीन जैसे पोषक तत्व पर्याप्त मात्रा में पाए जाते हैं।लोग इसे अक्सर नाश्ते में खाना पसंद करते हैं।
सोयाबीन
सोयाबीन में अंडे, दूध और मांस से भी ज़्यादा प्रोटीन पाया जाता है। इसमें विटामिन बी कॉम्प्लेक्स, विटामिन ई, मिनरल्स और अमीनो एसिड पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है। इस वजह से ये कई तरह की बीमारियों के उपचार में काफी कारगर होता है। ऐसे में जो लोग वेजिटेरियन हैं उनके लिए प्रोटीन की जरूरत सोयाबीन काफी हद तक पूरी कर देता है। 100 ग्राम सोयाबीन में तकरीबन 36।9 ग्राम प्रोटीन होता है। इसलिए इसे रेगुलर खाना चाहिए।
दाल
दाल को पीने से हमें भरपूर मात्रा में प्रोटीन मिलता है।दाल हमारी डेली डाइट का अहम हिस्सा है, इसे चावल और रोटी दोनों के साथ खाया जाता है। ये हमारी रोजाना के प्रोटीन की जरूरतों को काफी हद तक पूरा कर देता है।
दूध
दूध में कई तरह के न्यूट्रिएंट्स पाए जाते हैं। ये प्रोटीन का भी अच्छा सोर्स है। दूध में कैल्शियम और मैग्नीशियम भरपूर रूप से मौजूद होता है, जो मांसपेशियों और हड्डियों की मजबूत बनाते हैं। 100 ग्राम दूध में तकरीबन 3।6 ग्राम प्रोटीन पाया जाता है। इसलिए रोजाना एक ग्लास दूध जरूर पीना चाहिए
मीट
चिकन या मीट दोनों में भरपूर मात्रा में प्रोटीन होता है। नॉन वेज आइटम्स खाने वालों को इस न्यूट्रिएंट्स की कोई कमी नहीं रहती है। हालांकि इस बात का ख्याल रखें कि मांस ज्यादा फैटी नहीं होना चाहिए वरना हाई कोलेस्ट्रॉल का खतरा पैदा हो जाएगा।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *