Share

बीजेपी ने विधायक टी राजा सिंह को पार्टी से सस्पेंड किया, 10 दिनों में जवाब भी मांगा
बीजेपी ने टी राजा सिंह को नोटिस जारी करके 10 दिनों में जवाब भी मांगा है। बता दें कि इससे पहले हैदराबाद से भारतीय जनता पार्टी के विधायक टी राजा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था।
विधायक टी राजा सिंह को पार्टी से सस्पेंड किया गयाबीजेपी ने 10 दिनों में जवाब भी मांगाटी राजा को पुलिस गिरफ्तार भी कर चुकी है
बीजेपी ने विधायक टी राजा सिंह को पार्टी से सस्पेंड कर दिया है। बीजेपी ने टी राजा सिंह को पत्र लिखकर इस बात की जानकारी भी दी है। इसमें कहा गया है कि आपने पार्टी की छवि खराब की है। बीजेपी ने टी राजा सिंह को नोटिस जारी करके 10 दिनों में जवाब भी मांगा है। बता दें कि इससे पहले हैदराबाद से भारतीय जनता पार्टी के विधायक टी राजा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। आरोप है कि उन्होंने पैगम्बर मोहम्मद को लेकर विवादित टिप्पणी की थी। इसके बाद से ही लोग गुस्से में थे। हैदराबाद में भारी संख्या में लोग सड़कों पर उतर आए थे। उसके बाद आज सुबह उन्हें हैदराबाद से गिरफ्तार कर लिया गया।
हैदराबाद दक्षिण क्षेत्र के डीसीपी पी.साई चैतन्य ने जानकारी देते हुए बताया था कि पैगंबर मुहम्मद के खिलाफ कथित अपमानजनक टिप्पणी के लिए विधायक राजा सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। राजा के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर बीती रात साउथ जोन डीसीपी कार्यालय में विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया था।
टी. राजा की वीडियो वायरल होने के बाद बढ़ा विवाद
हैदराबाद की गोशामहल सीट से बीजेपी विधायक टी. राजा सिंह ने हाल ही में एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया था, जिसे लेकर यह विवाद तेज हुआ है। इस वीडियो के बाद उनके खिलाफ बड़ी संख्या में मुस्लिमों ने प्रदर्शन किया है। लोगों ने दबीरपुरा, भवानीनगर, रीनबाजार और मीरचौक पुलिस स्टेशन को घेरकर प्रदर्शन किया।
टी. राजा सिंह ने कहा था कि आप लोग हमारे भाईयों के गले काटते हो और वीडियो जारी करते हो। सोचो यदि हिंदू भाई भी ऐसा ही करते हैं तो फिर आप लोगों का क्या होगा। उन्होंने कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी का जिक्र करते हुए कहा था कि उसने कॉमेडी के नाम पर माता सीता और भगवान राम का अपमान किया था।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *