जन्माष्टमी पर सार्वजनिक अवकाश 19 अगस्त को, शासनादेश जारी

146
Share

लखनऊ. जन्माष्टमी के मौके पर सार्वजनिक अवकाश अब 18 के बजाय 19 अगस्त को होगा। इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग ने बुधवार को आदेश जारी कर दिया। सामान्य प्रशासन विभाग के प्रमुख सचिव जितेंद्र कुमार की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि पहले निगोशिएबुल इंस्ट्रूमेंट एक्ट के तहत 18 अगस्त को जन्माष्टमी का सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया था। हिंदू पंचांग के अनुसार जन्माष्टमी का त्योहार 19 अगस्त को मनाए जाने की सूचना प्राप्त हुई है। ऐसे में जन्माष्टमी का त्योहार अब 19 अगस्त को मनाया जाएगा। इसके मद्देनजर जन्माष्टमी के त्योहार के लिए 18 अगस्त के स्थान पर 19 अगस्त को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया जाता है।

LEAVE A REPLY