Share

शाहजहांपुर में नकली काली मिर्च के कारखाने का भंडाफोड़, 4 लोग गिरफ्तार
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि कारखाने के मालिक आनंद गुप्ता के अलावा अनिल कुमार, सोनपाल और हरीनाथ को मौके से गिरफ्तार किया गया और आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने सुसंगत धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।
नकली काली मिर्च के कारखाने का भंडाफोड़4 लोगों को गिरफ्तार किया गया8 क्विंटल काली मिर्च, 25 क्विंटल हरी मटर और रसायन जब्त यूपी के शाहजहांपुर में नकली काली मिर्च के कारखाने का भंडाफोड़ हुआ है और 4 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। शाहजहांपुर जिले के मदनापुर थाने की पुलिस ने नकली काली मिर्च बनाने के कारखाने का भंडाफोड़ करते हुए मंगलवार को चार लोगों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। पुलिस अधीक्षक (नगर) संजय कुमार ने बताया कि पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर बरुवा पट्टी गांव में काली मिर्च बनाने के कारखाने का भंडाफोड़ किया और आठ क्विंटल काली मिर्च, 25 क्विंटल हरी मटर और रसायन आदि को कब्जे में ले लिया।
उन्होंने बताया कि पुलिस ने मौके से 4 लोगों को भी गिरफ्तार किया है। कुमार ने कारखाने के मालिक आनन्‍द गुप्ता से की गई पूछताछ के हवाले से बताया कि वह बेंगलुरु में नकली काली मिर्च बनाने के एक कारखाने में काम करता था और वहीं से उसने यह काम सीखा था।
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि कारखाने के मालिक आनंद गुप्ता के अलावा अनिल कुमार, सोनपाल और हरीनाथ को मौके से गिरफ्तार किया गया और आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने सुसंगत धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।

 

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *