Share

धरती से 1 लाख 6 हजार फीट की ऊंचाई पर फहराया तिरंगा, गुब्बारे की मदद से भेजा गया झंडा
Independence Day: धरती से लगभग 30 किलोमीटर आसमान में तिरंगा शान से फहराया गया। स्पेस किड्ज इंडिया ने धरती से लगभग 30 किमी ऊपर आसमान में तिरंगा फहराया है।
स्पेस किड्ज इंडिया देश के युवा वैज्ञानिकों के तैयार करने वाली एक संस्था हैस्पेस किड्ज इंडिया ने इसका वीडियो किया पोस्टतिरंगे को एक गुब्बारे के माध्यम से धरती से 1 लाख 6 हजार फिट पर भेजा गया
Independence Day: देश अपनी आजादी की 75वीं वर्षगांठ मना रहा है। इस मौके पर सरकार ने ‘हर घर तिरंगा’ अभियान चलाया हुआ है। आजादी के अमृत महोत्सव के मौके पर पूरे देश में तिरंगा शान से लहरा रहा है। इसी क्रम में धरती से लगभग 30 किलोमीटर आसमान में तिरंगा शान से फहराया गया। स्पेस किड्ज इंडिया ने धरती से लगभग 30 किमी ऊपर आसमान में तिरंगा फहराया है।
धरती से 1 लाख 6 हजार फीट की ऊंचाई पर फहराया तिरंगा
देश की स्वतंत्रता के 75 साल पूरे होने के मौके पर स्पेस किड्ज इंडिया ने तिरंगे को एक गुब्बारे के माध्यम से धरती से 1 लाख 6 हजार फिट की ऊंचाई पर भेजा और वहां इसे फहराया गया। स्पेस किड्ज इंडिया ने अपने यूट्यूब चैनल पर इसका वीडियो डाला है। बता दें कि स्पेस किड्ज इंडिया देश के युवा वैज्ञानिकों के तैयार करने वाली एक संस्था है।
5 अगस्त के मौके पर देश आजादी के जश्न में डूबा है। ऐसे में पीएम मोदी ने लाल किले से नया नारा दिया है। उन्होंने कहा कि लाल बहादुर शास्त्री ने जय जवान, जय किसान का नारा दिया था। फिर इसमें अटल बिहारी वाजपेयी ने जय विज्ञान जोड़ा था। अब इसमें जय अनुसंधान जोड़ने का समय आ गया है। अब जय जवान, जय किसान, जय विज्ञान और जय अनुसंधान।
पीएम ने 5 प्रण भी लिए
पीएम मोदी (PM Modi) ने भी देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी हैं और लाल किले पर अपने भाषण के दौरान 5 प्रण भी लिए हैं। पीएम ने इन्हें अमृतकाल के 5 प्रण बताया है। इसमें पहला प्रण है कि हमें बहुत बड़े संकल्प लेकर चलना होगा। दूसरा प्रण है कि हमारे मन में गुलामी का अगर एक अंश भी है तो उसे बचने नहीं देना है। तीसरा प्रण है कि हमें अपनी विरासत पर गर्व होना चाहिए। चौथा प्रण है एकता और एकजुटता। पांचवां प्रण है नागरिकों का कर्तव्य।
कंकड़-कंकड़ में शंकर देखते हैं: पीएम मोदी
पीएम मोदी (PM Modi) ने कहा कि भारत वो देश है जो कण कण में शंकर देखता है। भारत की जीवन शैली ने दुनिया को प्रभावित किया है। हमें अपनी विरासत पर गर्व होना चाहिए। हम वो लोग हैं, जो जीव में शिव देखते हैं, हम वो लोग हैं, जो नर में नारायण देखते हैं, हम वो लोग हैं, जो नारी को नारायणी कहते हैं, हम वो लोग हैं, जो पौधे में परमात्मा देखते हैं, हम वो लोग हैं, जो नदी को मां मानते हैं, हम वो लोग हैं, जो कंकड़-कंकड़ में शंकर देखते हैं।
पीएम ने भ्रष्टाचार पर कही ये बातपीएम मोदी (PM Modi) ने कहा कि जो लोग पिछली सरकारों में देश को लूटकर भाग गए, उनकी संपत्तियां जब्त करके वापस लाने की कोशिश कर रहे हैं। हमारी कोशिश है कि जिन्होंने देश को लूटा है उन्हें लौटाना पड़े वो स्थिति हम पैदा कर रहे हैं। हम भ्रष्टाचार के खिलाफ एक निर्णायक कालखंड में कदम रख रहे हैं। पीएम मोदी ने कहा कि भ्रष्टाचार के लिए पूरी ताकत से लड़ेंगे। परिवारवाद देश के लिए घातक है। परिवारवाद की वजह से प्रतिभाशाली लोग पीछे रह जाते हैं। बैंक लूटने वालों को संपत्ति जब्त हो रही है।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *