Share

भाग्य है मेरा मैं एक भारतीय हूं’, महेंद्र सिंह धोनी ने स्वतंत्रता दिवस से पहले इंस्टाग्राम पर बदली अपनी प्रोफाइल फोटो
MS Dhoni on Independence day: देश इस समय अंग्रेजी हुकूमत से आजादी के 75 वर्ष पूरे होने के जश्न में डूबा हुआ है। दो दिन बाद यानी 15 अगस्त को देश की आजादी के 75 साल पूरे हो जाएंगे। इसे देखते हुए पूरा देश स्वतंत्रता दिवस को आजादी के अमृत महोत्सव के रूप में मना रहा है और तिरंगे के रंग में रंगा हुआ है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी सभी से अपनी सोशल मीडिया की डीपी बदलने के साथ-साथ अपने-अपने घरों पर तिरंगा फहराने की अपील की है, जिसे हर वर्ग से भरपूर समर्थन मिल रहा है। पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी भी अब इस रंग में रंग चुके हैं। माही ने अपने इंस्टाग्राम की प्रोफाइल फोटो बदलते हुए तिरंगे के साथ एक खूबसूरत संदेश भी शेयर किया है।
धोनी ने तीन भाषाओं में दिया खास संदेश
सोशल मीडिया पर कम एक्टिव रहने वाले धोनी ने लंबे समय बाद इंस्टाग्राम की अपनी प्रोफाइल फोटो को बदल दिया है। उनके द्वारा लगाई गई फोटो में तीन भारतीय भाषाओं का इस्तेमाल किया गया है। इसमें अंग्रेजी, संस्कृत और हिंदी में लिखा है कि ‘भाग्य है मेरा, मैं एक भारतीय हूं’। वहीं संस्कृत में लिखा है, “धन्य: अस्मि भारतत्वेन”।
इंस्टाग्राम पर पिछली साल शेयर की थी आखिरी पोस्ट
धोनी ने पिछले साल जनवरी 2021 में अपने इंस्टाग्राम अकॉउंट पर कोई पोस्ट शेयर की थी। इसमें उन्होंने अपने फॉर्म हाउस में स्ट्राबेरी की खेती का वीडियो शेयर किया था। बात करें धोनी के इंस्टाग्राम अकाउंट की तो यहां उनके कम सक्रिय रहने के बावजूद 39 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं।
2020 में लिया था संन्यास
बता दें कि धोनी ने 15 अगस्त 2020 यानी दो साल पहले अचानक से इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर करते हुए को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया था। उन्होंने कुछ पुरानी तस्वीरों के साथ एक वीडियो बनाकर ‘मैं पल दो पल का शयर हूं’ के गीत के साथ अपनी बात कहने की कोशिश की थी। इस वीडियो को धोनी ने पोस्ट करते हुए लिखा था ‘मुझे प्यार और सपोर्ट करने के लिए धन्यवाद, 7 बजकर 29 मिनट से मुझे रिटायर समझें।’

 

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *