Share

जड़ी बूटी और योग से कैसे करें मोटापा कंट्रोल? स्वामी रामदेव से जानिए वजन कम करने का आयुर्वेदिक उपाय
WHO के मुताबिक दुनिया में 5 साल से भी कम उम्र के लगभग 4 करोड़ बच्चे ओवरवेट हैं। तो भारत में ये आंकड़ा 2 करोड़ के करीब है।
W.H.O की रिपोर्ट के अनुसार मोटापा बना अभिशाप।देश में 14 करोड़ से ज़्यादा लोगों का वजन बढ़ा हुआ हैं।
Weight Loss: क्या आप जानते हैं दुनिया का सबसे मोटा बच्चा कौन था। जिसका 10 साल की उम्र में ही वज़न 193 किलो हो गया था। ज़रा सोचिए 10 साल का बच्चा और वज़न 200 किलो का। इंडोनेशिया के आर्य परमाना के लिए उसका मोटापा सज़ा बन गया था। सांस लेने के साथ-साथ चलने फिरने में तकलीफ होने लगी थी। इस बच्चे को स्कूल तक छोड़ना पड़ा। मोटापा किस हद तक नुकसानदायक हो सकता है। आर्या परमाना उसकी मिसाल हैं।
बचपन में ओबेसिटी कई तरह की दिक्कतें लाती हैं। ज़्यादा वज़नी बच्चे खेलकूद में भी पीछे रहते हैं। स्लेजिंग से मानसिक तनाव झेलते हैं। अगर उन पर ध्यान ना दिया जाए तो ब्रेन और पर्सनैलिटी डिसऑर्डर के शिकार हो जाते हैं दुनियाभर के बच्चों के लिए मोटापा अभिशाप बनता जा रहा है। WHO के मुताबिक दुनिया में 5 साल से भी कम उम्र के लगभग 4 करोड़ बच्चे ओवरवेट हैं। तो भारत में ये आंकड़ा 2 करोड़ के करीब है।
बच्चों को तो छोड़िए बड़ों की अगर बात की जाए तो उनकी तादाद भी अच्छी खासी है। देश में 14 करोड़ से ज़्यादा लोगों का वजन बढ़ा हुआ हैं। ये मामला दिन ब दिन बढ़ता ही जा रहा है। अगर इसे वक्त रहते कंट्रोल नहीं किया गया तो वो दिन दूर नहीं जब ओबेसिटी महामारी बन जाएगी। मोटापा खुद तो एक बीमारी है ही साथ ही कई गंभीर बीमारियों के लिए एंट्री गेट भी है। बढ़ता वज़न डायबिटीज़, हाई बीपी, हाई कोलेस्ट्रॉल की सौगात तो देता ही है, साथ ही किडनी, लिवर, ब्रेन और हार्ट प्रॉब्लम्स की भी वजह बनता है।
World Breastfeeding Week 2022: ब्रेस्टफीडिंग कराने से वजन होता है कम, दूध पिलाने से होने वाले इन जबरस्दत फायदों के बारे में जानें
इतने खतरे देखते हुए वेट कम करने को लेकर युद्धस्तर पर प्लानिंग की ज़रूरत है। लेकिन यहां पर भी हम मात खाते हैं। क्योंकि मोटापे से निपटने के मामले में भारत 183 देशों की लिस्ट में 99वें पायदान पर है। जब योग और आयुर्वेद की विरासत हमारे पास है तो फिर हम मोटापे से जंग में इतनी पीछे क्यों हैं। आयुर्वेद में ऐसी तकरीबन 1200 जड़ी-बूटियां हैं जो मोटापे के साथ तमाम बीमारियों में चमत्कारी रिज़ल्ट देती हैं। योगगुरु स्वामी रामदेव से जानिए जड़ी बूटी के साथ योग के डोज़ से कैसे करें मोटापा कंट्रोल।
5 साल से कम उम्र के बच्चे हैं मोटापे का शिकार
दुनिया में तकरीबन 4 करोड़ बच्चे मोटे
भारत में करीब 2 करोड़ बच्चे ओवरवेट
बढ़ता वज़न बीमारी की टेंशन
हार्ट डिजीज़
लिवर की बीमारी
आर्थराइटिस
क्या होता है स्पॉन्डिलाइटिस और क्या है इसका इलाज़? स्वामी रामदेव से जानिए इसे ठीक करने का कारगर उपाय
मोटापे का बच्चों पर असरमेंटल हेल्थ बिगड़ना
स्कूल जाने से डरना
खेलना-कूदना बंद कर देना
चिड़चिड़ापन और एग्रेसिव होना

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *