त्रिफला के सेवन से कम करें चर्बी, इस्तेमाल करते समय रखें एक बात का ख्याल
मोटापे के शिकार लोग ज्यादातर अपने शरीर को देखकर अफसोस में वक्त गुज़ार देते हैं। मोटापा एक गंभीर बीमारी है। साथ ही कई और बीमारियों की वजह भी है।
आज के दौर में लोगों से ज्यादा काम मशीने करती हैं। लोगों के अंदर आलस इस कदर समा चुका है कि वो अपने लगभग हर काम के लिए दूसरों पर या फिर मशीनों पर निर्भर रहने लगे हैं। इस बदलती हुई लाइफस्टाइल का सबसे बुरा असर हमारे शरीर पर पड़ता है। ऐसा करने से हम कई तरह की बीमारियों के शिकार भी हो जाते हैं। जिनमें से एक बीमारी है मोटापा। मोटापा एक ऐसी समस्या है जिससे लगभग हर दूसरा शख्स गुजर रहा है।
मोटापे के शिकार लोग ज्यादातर अपने शरीर को देखकर अफसोस में वक्त गुज़ार देते हैं। मोटापा एक गंभीर बीमारी है। साथ ही कई और बीमारियों की वजह भी है। बढ़ते वजन के चलते हम कई गंभीर बीमारियों के शिकार हो सकते हैं। मोटापे की समस्या अब हर उम्र के लोगों में देखने को मिल जाती है। छोटे-छोटे बच्चे तक इस बीमारी का शिकार हैं। वजन बढ़ने के दौरान लोग अक्सर इसे कम करने उपाय ढूंढ़ने लगते हैं। ऐसे में हम आपके लिए लेकर आए हैं एक आसान उपाय।
त्रिफाला तीन फलों को मिलाकर बनाया जाता है। इसका आयुर्वेद में भी काफी महत्व माना जाता है। त्रिफाला की गिनती जड़ी-बूटियों में भी की जाती है। रोजाना त्रिफाला के सेवन से बढ़ता हुआ वजन कम किया जा सकता है। इसमें कई ऐसे











