Share

निक्की तंबोली ने अनजाने में किया बड़ा खुलासा, आप भी जानिए कौन है शो का विनर?
स्टंट बेस्ड रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी (Khatron Ke Khiladi) टीआरपी में अच्छे नंबर बटौर रहा है। शो के विनर को लेकर लोगों के बीच काफी एक्साइटमेंट देखने को मिल रही है।
खतरों के खिलाड़ी (Khatron Ke Khiladi) जब से शुरू हुआ है लगातार चर्चा में बना हुआ है। शो से जुड़ी जानकारी का फैंस बेसब्री के साथ इंतज़ार करते रहते हैं।
स्टंट बेस्ड रियलिटी शो के होस्ट रोहित शेट्टी को भी देखना फैंस काफी पसंद करते हैं। शो में इस बार भी कई जाने-माने चेहरे पहुंचे है। रोहित शेट्टी कंटेस्टेंट्स के सामने एक से एक खतरनाक स्टंट परोस रहे हैं।
टीआरपी में भी खतरों के खिलाड़ी अच्छे नंबर बटौर रहा है। लेकिन इसी बीच शो को लेकर खतरों के खिलाड़ी की एक्स कंटेस्टेंट निक्की तंबोली ने बातों ही बातों में इस साल के विनर के नाम की घोषणा कर दी है। दरअसल हाल ही में निक्की तंबोली से उनके फेवरिट कंटेस्टेंट्स के बारे में पूछा गया था। जिसके जवाब में निक्की ने कुछ ऐसा कह दिया की लोग अब उनकी बांतो से विनर के नाम का अंदाज़ा लगा रहे हैं।
निक्की तंबोली ने अपनी एक्साइटमेंट के चलते रुबीना दिलैक की ओर इशारा कर दिया है। दोनों के बीच कितनी अच्छी दोस्ती है, ये हर कोई जानता है। हाल ही में एक इंटरव्यू में निक्की ने रुबीना के सपोर्ट में बातें की हैं। रुबीना के बारे में बात करते हुए निक्की ने कहा, ‘रुबीना दिलैक बहुत स्ट्रॉन्ग हैं और वह शो में बहुत अच्छा परफॉर्म करेंगी। हमने उन्हें बिग बॉस में देखा है और सभी को पता है कि वह कितनी दृढ़ हैं। निक्की ने कहा कि वह शो को जीत भी सकती हैं।
अपने इस बयान के बाद निक्की ने बातों का घुमाते हुए कहा कि – ‘हां, लेकिन बाकी कंटेस्टेंट भी अच्छा कर रहे हैं।’निक्की के इस बयान के बाद हर कोई बस यही अंदाज़ा लगा रहा है कि रुबीना इस साल की विनर हो सकती है। अब इस बात में कितनी सच्चाई है ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *