Share

माकेदार होगा शाहरुख खान का कमबैक, एक साथ रिलीज़ होंगी कई बड़ी फिल्म
शाहरुख खान का 30 साल का शानदार सफरशाहरुख खान ने सलमान के साथ वर्क एक्सपीर‍ियंस किया शेयर
बॉलीवुड के बादशाह यानी शाहरुख खान ने फिल्म इंडस्ट्री में 30 साल का शानदार सफर तय कर लिया है। इस खास मौके पर शाहरुख खान ने अपने फैंस को खुश करते हुए अपनी अपकमिंग फिल्म ‘पठान’ की रिलीज डेट का खुलासा कर दिया है। फिल्म 25 जनवरी, 2023 को हिंदी, तमिल और तेलुगू भाषा में रिलीज हो रही है। ‘पठान’ से शाहरुख खान धमाकेदार वापसी करने की तैयारी कर चुके हैं।
इस फिल्म में शाहरुख खान के अलावा दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम भी नजर आने वाले हैं। लंबे वक्त से किंग खान के चाहनेवाले उनके कमबैक का इंतज़ार कर रहे हैं। ऐसे में फिल्म की रिलीज़ डेट सुनकर उन्हें थोड़ी राहत तो जरूर मिली होगी।
शाहरुख खान का 30 साल का शानदार सफर
30 साल पूरे होने पर शाहरुख खान ने इंस्टाग्राम लाइव पर आकर अपने फैंस को खुश किया। यहां उन्होंने अपने पुराने दिनों को याद किया और ‘पठान’ की रिलीज डेट का खुलासा भी। बता दें – शाहरुख खान ने टीवी की दुनिया से अदाकारी में हाथ आज़माया था। एक्टर फौजी और सर्कस नाम के सीरियल में काम कर चुके हैं। शाहरुख खान ने 30 साल के शानदार सफर में कई बेहतरीन फिल्में ऑडियंस के लिए परोसी हैं। किंग खान ने फिल्म दीवाना से 1993 में बॉलीवुड डेब्यू किया था। बेहतरीन शुरुआत करने के बाद शाहरुख खान आज तक एंटरटेन किए जा रहे हैं। सलमान के साथ वर्क एक्सपीर‍ियंस किया शेयर
सलमान खान और शाहरुख खान को एक साथ पर्दे पर देखना फैंस के लिए किसी बड़ी खुशखबरी से कम नहीं होता है। लाइव चैट में शाहरुख ने सलमान खान के साथ अपने वर्क एक्सपीर‍ियंस को लेकर भी बात की। उन्होंने कहा क‍ि सलमान के साथ वे जब भी काम करते हैं, तो वह अच्छा, दोस्ताना और शानदार अनुभव होता है। शाहरुख जल्द ही सलमान खान की फिल्म में कैमियो करते हुए नजर आएंगे।
धमाकेदार कमबैक का मास्टर प्लान

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *