Share

‘चंदू चायवाला’ असल जिंदगी में हैं करोड़ों की प्रॉपर्टी के मालिक, कॉमेडियन के पास है आलीशान घर
बीते दिनों चंदन प्रभाकर अपने लग्जरी ब्रांड के ट्रैक सूट के चलते काफी सुर्खियों में छाए थे। चंदू के कपड़ों पर यूजर्स ने काफी कमेंट भी किए थे। लेकिन क्या आप जानते हैं चंदू चायवाला असल ज़िंदगी में करोड़ों की प्रॉपर्टी के मालिक हैं।लग्जरी घर के मालिक हैं ‘चंदू चायवाला’मुंबई के सबसे मंहगे अपार्टमेंट में रहते हैं चंदन प्रभाकर
द कपिल शर्मा शो से कपिल को काफी नाम और शोहरत हासिल हुई है। लेकिन सिर्फ इस कॉमेडी शो से कपिल ही नहीं बल्कि शो में नजर आने वाले कई कलाकार भी अब बड़ा नाम बन चुके हैं। ऐसा ही एक नाम है चंदन प्रभाकर का। चंदन प्रभाकर को आपने कपिल के शो में चंदू चायवाला बने हुए देखा होगा। हांलाकि ये ऐसे चायवाले हैं जिनके पास कभी चाय नहीं होती। लेकिन कॉमेडी के पंच भर-भरकर होते है।
बीते दिनों पहले कपिल शर्मा अपनी पूरी टीम के साथ कनाडा के लिए रवाना हुए थे। जहां कपिल ने एयरपोर्ट से अपनी पूरी टीम की तस्वीरें शेयर की थी। लेकिन इस बार कपिल से ज्यादा द कपिल शर्मा शो के ‘चंदू चायवाला’ यानी कि चंदन प्रभाकर ने लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींचा। चंदन अपने लग्जरी ब्रांड के ट्रैक सूट के चलते काफी सुर्खियों में छाए थे। चंदू के कपड़ों पर यूजर्स ने काफी कमेंट भी किए थे। लेकिन क्या आप जानते हैं चंदन असल ज़िंदगी में एक लग्जरी घर के मालिक हैं। बता दें – कपिल शर्मा और चंदन प्रभाकर ने एक साथ द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज में दस्तक दी थी, हांलाकि कपिल इस शो के विनर बने थे और चंदन रनरअप। चंदन भले ही शो जीतने में कामयाब नहीं रहे, लेकिन वो आज लाखों लोगों के दिलों में बसते हैं। पंजाब के रहने वाले चंदन प्रभाकर आज एक बड़ा नाम बन चुके हैं। उन्होंने अपनी मेहनत से मुंबई में एक आलीशान घर खरीदा हुआ है।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *