Share

यूक्रेन में जंग तेज, पुतिन को मिली बड़ी सफलता, इस शहर पर किया कब्जा
सेवेरोडोनेत्स्क शहर जो कभी 1 लाख लोगों का घर था, उसे अब पुतिन के सेना ने हमला करके मलबे में तब्दील कर दिया है। रूस और यूक्रेन के बीच जंग तेज हो गई है। इसी बीच रूसी सेना को बड़ी सफलता मिली है। पुतिन की सेना ने सेवेरोडोनेत्स्क पर पूरी तरह से कब्जा कर लिया है। यह जानकारी पूर्वी यूक्रेन शहर के मेयर ने दी। कई हफ्तों की लड़ाई के बाद रूस द्वारा किया गया कब्जा यूक्रेन के लिए किसी झटके से कम नहीं है। रूसी मिसाइलों ने यूक्रेन के पश्चिमी, उत्तरी व दक्षिणी इलाकों को निशाना बनाया।
रूस और यूक्रेन के बीच यह जंग पांचवे महीने में पहुंच गई है। दूसरे विश्वयुद्ध के बाद यह सबसे बड़ी जंग मानी जा रही है। इसमें अब तक दोनों देशों को भारी क्षति का सामना करना पड़ा है। लेकिन इसके बावजूद यूक्रेन घुटने के लिए तैयार नहीं है, वहीं रूस भी पीछे नहीं हट रहा है। सेवेरोडोनेत्स्क शहर जो कभी 1 लाख लोगों का घर था, उसे अब पुतिन के सेना ने हमला करके मलबे में तब्दील कर दिया है। पिछले महीने मारियुपोल पर कब्जे के बाद यह पुतिन के लिए युद्ध में बड़ी कामयाबी है।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *