योगिनी एकादशी व्रत आज

174
Share

योगिनी एकादशी व्रत आज, इस दिन इन उपायों को करने से नहीं होगी धन की कमी
योगिनी एकादशी के दिन कौन सा विशेष उपाय करना आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है।आज (24 जून) आषाढ़ कृष्ण पक्ष की एकादशी है।इसे योगिनी एकादशी के नाम से भी जाना जाता है। आज (24 जून) आषाढ़ कृष्ण पक्ष की एकादशी है। इसे योगिनी एकादशी के नाम से भी जाना जाता है। हर माह में एकादशी दो बार आती है। एक पूर्णिमा के बाद और दूसरी अमावस्या के बाद। पूर्णिमा के बाद आने वाली एकादशी को कृष्ण पक्ष की एकादशी और अमावस्या के बाद आने वाली एकादशी को शुक्ल पक्ष की एकादशी कहते हैं। एकादशी में भगवान विष्णु के निमित्त व्रत रखने और उनकी पूजा करने का विधान है। कहते हैं योगिनी एकादशी का व्रत रखने वाले व्यक्ति को हजारों ब्राह्मणों को भोजन कराने के बराबर फल प्राप्त होता है और साथ ही पापकर्मों से भी छुटकारा मिलता है।
इस दिन श्री विष्णु जी की पूजा करने और कुछ विशेष उपाय करना आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। ऐसे में आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कैसे आपका दाम्पत्य जीवन सुखमय रहेगा, कैसे आपके दाम्पत्य जीवन में लंबे समय से चली आ रही परेशानियां दूर होगी, कैसे आपके बिजनेस को अधिक लाभ मिलेगा, कैसे प्रेम विवाह में आ रही अड़चनों से आपको छुटकारा मिलेगा, कैसे आपका आर्थिक पक्ष पहले की अपेक्षा और भी ज्यादा मजबूत होगा, कैसे आपकी लंबे समय से अधूरी पड़ी इच्छा जल्द ही पूरी होगी, कैसे आपके बच्चे का मन पढ़ाई में लगने लगेगा, कैसे आपका जल्द ही प्रमोशन होगा, कैसे आपके करियर की बेहतरी सुनिश्चित होगी और आप एक अच्छे मुकाम को हासिल करने में कामयाब होंगे, कैसे आपको सरकारी नौकरी की परीक्षाओं में सफलता मिलेगी, कैसे आपके जीवनसाथी के साथ संबंध अच्छे बनेंगे, कैसे आपके बच्चे का स्वास्थ्य जल्द ही बेहतर होगा

LEAVE A REPLY