Share

नीतू कपूर ने अनिल कपूर के साथ किया ‘एक मैं और एक तू’ गाने पर डांस, वीडियो हुआ वायरल
‘जुग जुग जीयो’ 24 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म में नीतू कपूर और अनिल कपूर के साथ वरुण धवन और कियारा आडवाणी भी लीड रोल में हैं।
जुग जुग जियो’ 24 जून को बड़े पर्दे पर रिलीज होगी।वरुण धवन और कियारा आडवाणी फिल्म में लीड रोल में हैं।नीतू कपूर लंबे समय बाद फिल्मों में वापसी कर रही हैं।
नीतू कपूर और अनिल कपूर जल्द ही फिल्म ‘जुग-जुग जियो’ में साथ नजर आने वाले हैं, इस फिल्म में नीतू और अनिल पति-पत्नी के रोल में हैं। फिलहाल इस फिल्म की पूरी टीम प्रमोशन में जुटी हुई है। इसी कड़ी में बॉलीवुड स्टार नीतू कपूर और अनिल कपूर ने एक फैन इवेंट के दौरान ‘एक मैं और एक तू’ गाने पर डांस किया। दिल्ली में आयोजित एक फैन इवेंट में नीतू, अनिल, वरुण धवन, मनीष पॉल और कियारा आडवाणी फिल्म के प्रमोशन के लिए पहुंचे।
इवेंट में 1975 में रिलीज हुई फिल्म ‘खेल खेल में’ का गाना बजने लगा। गाने को सुन नीतू और अनिल एक साथ डांस करने लगे। वहीं वरुण, कियारा और मनीष ने फैन्स के साथ उनका उत्साह बढ़ाया। नीतू कपूर ने इस वीडियो को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया है।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *