श्रीलंकाई दिग्गज और पूर्व आईसीसी रेफरी ने पेश की देशभक्ति की मिसाल, पेट्रोल पंप पर लोगों को परोसी चाय
श्रीलंका के पूर्व क्रिकेटर और आईसीसी के मैच रेफरी रोशन महानामा ने पेट्रोल पंप पर लोगों को खिलाया खाना।
श्रीलंका आर्थिक स्थिति से बुरी तरह जूझ रहारोशन महानामा ने बढ़ाए मदद के हाथपेट्रोल पंप पर लोगों को परोसी चाय श्रीलंका की आर्थिक स्थिति दिन-प्रतिदिन बिगड़ती जा रही है। कर्ज के बोझ तले दबे इस देश में मौजूदा समय में लोगों को भोजन, दवाओं और ईंधन की भारी कमी का सामना करना पड़ रहा है। स्थिति इतनी खराब हो चुकी है कि रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल लेने लिए पेट्रोल पंपों पर लोगों की लंबी कतारें देखने को मिल रही हैं। इस बीच श्रीलंका के पूर्व क्रिकेटरों ने जहां देश की खराब स्थिति के लिए सरकार की आलोचना की है तो वहीं कई खिलाड़ियों ने आगे बढ़कर मदद के लिए हाथ भी बढ़ाए हैं। श्रीलंका के पूर्व क्रिकेटर और आईसीसी के मैच रेफरी रहे रोशन महानामा भी लोगों की मदद के लिए आगे आए हैं। उन्होंने लोगों के बीच में जाकर उनकी मदद करना शुरू किया है। 56 साल के महानामा की कुछ तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। इसमें वह पेट्रोल पंप पर लोगों को चाय और खाना परोसते नजर आ रहे हैं।











