Share

कांग्रेस नेता शेख हुसैन ने पीएम मोदी पर किया आपत्तिजनक कमेंट, नागपुर में दर्ज हुई FIR
कांग्रेस नेता शेख हुसैन पीएम मोदी को खुली धमकी देते नज़र आए । जब हुसैन देश के प्रधानमंत्री के लिए विवादित बयान दे रहे थे उस वक्त कांग्रेस के कुछ नेता ताली बजा रहे थे। हालांकि अब शेख हुसैन ने सफाई देते हुए कहा है कि मैंने भावनाओं में बहकर ऐसा बयान दिया।
कांग्रेस नेता शेख हुसैन ने पीएम मोदी पर किया आपत्तिजनक कमेंटशेख हुसैन जब विवादित बयान दे रहे थे कुछ कांग्रेसी ताली बजा रहे थेनागपुर में बीजेपी ने दर्ज कराई FIR
कांग्रेस नेता शेख हुसैन पीएम मोदी को खुली धमकी देते नज़र आए । जब हुसैन देश के प्रधानमंत्री के लिए विवादित बयान दे रहे थे उस वक्त कांग्रेस के कुछ नेता ताली बजा रहे थे। पीएम को लेकर दिए गए विवादित बयान के आरोप में शेख हुसैन पर नागपुर में FIR दर्ज कराई गई है। हालांकि अब शेख हुसैन ने सफाई देते हुए कहा है कि मैंने भावनाओं में बहकर ऐसा बयान दिया।
बयान से कांग्रेस की मानसिकता का पता चलता है: BJP
बीजेपी ने कहा है कि इस बयान से कांग्रेस की मानसिकता का पता चलता है। कांग्रेस के दो मंत्रियों के सामने पीएम मोदी को गाली दी गई। कांग्रेस घटिया और निचले स्तर पर उतर आई है।
नागपुर में बीजेपी ने शेख हुसैन के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई
नागपुर कांग्रेस इकाई के पूर्व अध्यक्ष शेख हुसैन ने यह विवादित बयान नेशनल हेराल्ड अखबार से जुड़ी मनी लॉन्ड्रिंग जांच के सिलसिले में ईडी द्वारा कांग्रेस नेता राहुल गांधी से पूछताछ करने पर की है। वहीं पीएम मोदी के खिलाफ हुसैन की टिप्पणी पर आपत्ति जताते हुए नागपुर बीजेपी ने उनके खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। नागपुर बीजेपी प्रवक्ता चंदन गोस्वामी ने आरोप लगाया कि कांग्रेस नेता शेख हुसैन ने विरोध स्थल पर अपने भाषण के दौरान पीएम मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया है।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *