Share

मोदी सरकार का बड़ा ऐलान, अगले 1.5 साल में 10 लाख नौकरियां दी जाएंगी
पीएम ने सभी विभागों और मंत्रालयों की समीक्षा की है और सरकार ने अगले डेढ़ साल में 10 लाख नौकरियां देने की बात कही है। मोदी सरकार ने बेरोजगारी के मुद्दे पर किया बड़ा ऐलानअगल डेढ़ साल में 10 लाख नौकरियां दी जाएंगीपीएम ने सभी विभागों और मंत्रालयों की समीक्षा की सरकारी नौकरी का इंतजार कर रहे युवाओं का सपना जल्द पूरा होने वाला है। मोदी सरकार ने नौकरियों को लेकर एक बड़ा ऐलान किया है। पीएम ने सभी विभागों और मंत्रालयों की समीक्षा की है और सरकार ने ये ऐलान किया है अगल डेढ़ साल में 10 लाख नौकरियां दी जाएंगी। पीएम मोदी ने मिशन मोड में नौकरी देने के निर्देश दिए हैं।
प्रधानमंत्री कार्यालय के आधिकारिक हैंडल से इस बारे में ट्वीट किया गया है। इसमें कहा गया है कि पीएम नरेंद्र मोदी ने सभी विभागों और मंत्रालयों में मानव संसाधन की स्थिति का जायजा लिया है। इसके बाद पीएम मोदी ने निर्देश दिया है कि सरकार आने वाले 1.5 साल में मिशन मोड में 10 लाख लोगों की भर्तियां करे।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *