Share

परिवार को ये समझना होगा कि वो राजा नहीं हैं, सिर्फ देश के नागरिक हैं।’
राहुल से ईडी की पूछताछ मामले में संबित पात्रा ने कांग्रेस पर किया हमला कहा- जो नौटंकी कांग्रेस भ्रष्टाचार को लेकर कर रही है, उसे पूरा देश देख रहागांधी परिवार को ये समझना होगा कि वो राजा नहीं हैं: संबित पात्रा
कांग्रेस नेता राहुल गांधी से ईडी की पूछताछ को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ता प्रदर्शन कर रहे हैं और सड़कों पर उतर आए हैं। इसी मामले पर बीजेपी नेता संबित पात्रा ने कांग्रेस और गांधी परिवार पर जमकर हमला बोला है।
पात्रा ने कहा, ‘जो नाटक और नौटंकी कांग्रेस (Congress) पार्टी भ्रष्टाचार को लेकर कर रही है, उसे पूरा देश देख रहा है। ये भ्रष्टाचार भी करेंगे और ड्रामा भी करेंगे। कांग्रेस पार्टी ट्रायल कोर्ट भी गई थी और हाईकोर्ट भी गई थी। दिल्ली हाईकोर्ट ने स्पष्ट तौर पर कहा है कि प्राथमिक दृष्टि से ये केस चिंताजनक है।’
संबित ने बताया कि कांग्रेस के वकीलों का जत्था सुप्रीम कोर्ट भी गया था और केस खारिज करने की मांग की थी। लेकिन SC ने इस केस को खारिज करने से मना कर दिया और आरोपी नंबर 1 सोनिया और आरोपी नंबर 2 राहुल गांधी (Rahul Gandhi) को ट्रायल फेस करने को कहा था।
गांधी परिवार को ये समझना होगा कि वो राजा नहीं हैं: संबित
संबित पात्रा ने ये भी कहा, ‘गांधी परिवार को लगता है कि हम इस देश के पहले परिवार हैं। हमें कोई कैसे बुला सकता है। गांधी परिवार को ये समझना होगा कि वो राजा नहीं हैं, सिर्फ देश के नागरिक हैं। उन्हें पीएम मोदी से सीख लेना चाहिए जोकि देश के प्रधान सेवक हैं।’
संबित ने कहा कि सोनिया और राहुल ने टैक्स पेयर के खून पसीने की कमाई को हथिया लिया। डोटेक्स पर कोई जवाब नहीं दे रहे हैं। ये क्रोनोलॉजी है कि हिंदुस्तान की जनता की संपत्ति को मां और बेटे ने हड़पा है।’

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *