Share

प्रयागराज हिंसा के मुख्य आरोपी जावेद पंप के घर पर चला बुलडोजर, भारी पुलिसबल तैनात
प्रयागराज हिंसा मामले में पुलिस ने जावेद पंप नाम के शख्स को गिरफ्तार किया था और उसे इस हिंसा का मास्टरमाइंड बताया था। अब इसी जावेद पंप के घर पर प्रयागराज डेवलपमेंट अथॉरिटी और प्रशासन ने बुलडोजर चलाया है। प्रयागराज हिंसा मामले में गिरफ्तार किया गया था मुख्य आरोपी जावेद पंपप्रयागराज डेवलपमेंट अथॉरिटी ने जावेद पंप के घर पर नोटिस चस्पा किया थाप्रयागराज के अटाला का निवासी है जावेद पंप, टुल्लू पंप का करता था काम प्रयागराज हिंसा मामले में पुलिस ने जावेद पंप नाम के जिस शख्स को गिरफ्तार किया था, उसके घर पर प्रशासन और प्रयागराज डेवलपमेंट अथॉरिटी द्वारा बड़ी कार्रवाई की गई है। जावेद पंप के घर पर बुलडोजर चलाया गया है। बीजेपी की पूर्व प्रवक्ता नूपुर शर्मा के पैगंबर मोहम्मद पर दिए गए विवादित बयान को लेकर हंगामा जारी है। उनके बयान के बाद देश में कई जगहों पर विरोध प्रदर्शन और हिंसा हुई थी। नूपुर के बयान के खिलाफ प्रयागराज के अटाला इलाके में हुई हिंसा के मामले में जावेद पंप मुख्य आरोपी है।
जावेद के घर पर चस्पा किया गया था सामान हटाने का नोटिस
प्रयागराज डेवलपमेंट अथॉरिटी ने जावेद पंप के घर पर नोटिस चस्पा कर कहा था कि आज यानी 12 जून को 11 बजे तक घर में रहने वाले सभी लोग अपना सामान वहां से हटा लें। इसके बाद अथॉरिटी अपनी कार्रवाई करेगी।
जावेद के घर के बाहर ये नोटिस शनिवार रात को चस्पा किया गया था।
कौन है जावेद पंप
जावेद पंप प्रयागराज के अटाला का निवासी है और पुलिस ने उसे हिंसा मामले का मास्टरमाइंड बताया है। जावेद वेलफेयर पार्टी ऑफ इंडिया का प्रदेश महासचिव भी है। जावेद पहले टुल्लू पंप का काम करता था, इसलिए उसके नाम के आगे पंप लग गया। प्रयागराज हिंसा मामले में पुलिस ने 95 लोगों के खिलाफ नामजद और 5 हजार अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है। इनमें अटाला इलाके के हिस्ट्रीशीटर टीपू का नाम भी शामिल है।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *