Share

Mahima Chaudhary के हौसले को सलाम, ब्रैस्ट कैंसर के बाद विग लगाकर पहुंची काम पर !
ब्रैस्ट कैंसर से जंग लड़ रही महिमा चौधरी ने फिर हिम्मत दिखाते हुए फिर से काम पर वापसी कर ली है।
महिमा चौधरी ने की काम पर वापसीविग लगाकर फिल्म के सेट पर पहुंची महिमा चौधरी
बॉलीवुड की परदेस गर्ल महिमा चौधरी (Mahima Chaudhary ) इस समय ब्रैस्ट कैंसर जैसी बीमारी से जंग लड़ रही हैं। बीते दिनों ही महिमा ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर अपनी इस बीमारी का खुलासा किया था। उस वक़्त महिमा के सिर से कीमोथेरेपी की वजह से सारे बाल उतरे हुए भी दिखाई दिए। लेकिन महिमा ने इस गंभीर बीमारी के आगे घुटने नहीं टेके हैं।
ब्रैस्ट कैंसर से जंग लड़ रही महिमा चौधरी ने बड़ा ही हौसले वाला काम किया है। कैंसर से लड़ते हुए भी एक्ट्रेस अब काम पर लौट चुकी हैं। दरअसल महिमा चौधरी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में महिमा अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट की शूटिंग करती हुई नजर आ रही हैं। इस वीडियो में एक्ट्रेस विग लगाए हुए नजर आ रही हैं ।
महिमा का ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में महिमा साड़ी और लंबे बालों में नजर आ रही हैं। महिमा चौधरी के हाथ में स्क्रिप्ट है और अनुपम खेर उनसे फिल्म का नाम पूछ रहे हैं। इसपर महिमा चौधरी ‘लास्ट सिग्नेचर’ बोलती हैं और फिर अनुपम खेर उनसे फिल्म के नाम से ‘लास्ट’ हटाने के लिए कहते हैं।
महिमा ने अपने काम पर लौटने के लिए विग का इस्तेमाल किया है। लेकिन महिमा की हिम्मत की वाकई तारीफ करनी पड़ेगी क्योंकि एक ऐसी गंभीर बीमारी से लड़ते हुए भी वो अपने काम के लिए पूरी तरह डेडिकेटेड हैं। आपको बता दें, इस फिल्म की शूटिंग लखनऊ में चल रही हैं। वहीं अनुपम खेर के करियर की ‘द सिग्नेचर’ 525वीं फिल्म है। अनुपम खेर ने हाल ही में महिमा का एक वीडियो शेयर कर खुलासा किया था कि वो कैंसर से जूझ रही हैं।
महिमा के कैंसर की बात सामने आई है। तभी से वो चर्चा का हिस्सा बनी हुईं हैं। वहीं इस मुश्किल समय में उनकी एकलौती बेटी अरियाना उनके साथ खड़ी है। 15 साल की उम्र में महिमा की बेटी उनका इमोशनल और मेन्टल सपोर्ट बनी हुई हैं। एक इंटरव्यू के दौरान महिमा ने बताया था कि जब वो इस गंभीर बीमारी से रिकवर कर रही थीं तो तब उनकी बेटी ने स्कूल जाना छोड़ दिया था ताकि वो उनका ख्याल रख सके।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *