Share

सड़क हादसे में घायल हुए यूपी BJP धायक, विहालत नाजुक, वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर

मंगलवार रात बीजेपी विधायक कैलाश खरवार अपनी स्कॉर्पियो से अपने गांव साराडीह लौट रहे थे, तभी चकिया-मुगलसराय मार्ग पर गोनिया गांव के नजदीक उनकी कार सड़क पर खड़े डंपर से टकरा गई।
भाजपा कार्यकर्ता से मुलाकात कर अपने गांव साराडीह लौट रहे थे विधायकउनकी एसयूवी घोलिया गांव के पास खड़े डंपर से जा टकराईहादसे में विधायक, उनका गनर और ड्राइवर गंभीर रूप से घायल
उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले के चकिया इलाके में बुधवार तड़के बीजेपी विधायक की एसयूवी एक खड़े डंपर से टकरा जाने से भाजपा विधायक कैलाश खरवार, उनके ड्राइवर और गनर और एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। चकिया विधानसभा क्षेत्र से विधायक कैलाश खरवार रघुनाथपुर में एक भाजपा कार्यकर्ता से मुलाकात कर अपने गांव साराडीह लौट रहे थे। उनकी एसयूवी घोलिया गांव के पास खड़े डंपर से जा टकराई।
बीजेपी विधायक समेत 4 लोग गंभीर रूप से
इस हादसे में बीजेपी विधायक खरवार समेत उनके ड्राइवर ओम प्रकाश, गनर अनिल सरोज और एक व्यक्ति संजय सिंह को गहरी चोट आई हैं। चारों को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी गंभीर हालत को देखते हुए वाराणसी के ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया।

 

 

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *