Share

हैदराबाद गैंगरेप मामले में 5 नाबालिग समेत 6 लोग पकड़े गए, विधायक का बेटा है एक आरोपी
हैदराबाद गैंगरेप मामले में पुलिस ने कुल छह आरोपियों को पकड़ा है। इससे पहले पुलिस ने पांच आरोपियों को पकड़ा था। छह में से एक आरोपी बालिग है। अन्य आरोपी नाबालिग हैं हैदराबाद सामूहिक बलात्कार मामले में 6 लोग पकड़े गएछह में से एक आरोपी बालिग, बाकी आरोपी नाबालिग हैं28 मई को हैदराबाद के जुबली हिल्स में हुई थी वारदात
तेलंगाना के हैदराबाद में पिछले महीने हुए एक किशोरी के साथ कथित रूप से गैंगरेप मामले में पुलिस ने छह आरोपियों को पकड़ा है। हैदराबाद के पुलिस आयुक्त सी वी आनंद ने संवाददाताओं को मंगलवार की रात बताया- ‘‘इस मामले में छह आरोपियों को पकड़ा गया है । छह में से एक आरोपी बालिग है ।’’ उन्होंने कहा कि शेष आरोपी नाबालिग हैं । इससे पहले पुलिस ने पांच आरोपियों को पकड़ा था। इस मामले में पॉलिटिकल कनेक्शन भी सामने आया है। बताया जा रहा है कि एक आरोपी विधायक का बेटा है बाकी अन्या आरोपी हाई प्रोफाइल के हैं।
मई को जुबली हिल्स में हुई वारदात
28 मई को हैदराबाद के जुबली हिल्स में 17 साल की लड़की से कार में गैंगरेप का मामला सामने आया था। जानकारी के अनुसार एक पब में गई नाबालिग लड़की के साथ वहां मिले कुछ नाबालिग लड़कों ने बातचीत शुरू की। इसके बाद उनकी दोस्ती हो गई और वो लड़की को कार में बैठाकर किसी बहाने से ले गए और उसके साथ गैंगरेप किया।
31 मई को लड़की के पिता ने दर्ज कराया केस
पुलिस के मुताबिक लड़की जब घर पहुंची तो उसके गले पर खरोंच के निशान देखकर माता-पिता ने उससे पूछा तो लड़की ने बताया कि कार में उसके साथ क्या हुआ। घटना 28 मई को हुई थी और लड़की के पिता ने 31 मई को शिकायत दर्ज कराई। जिसके बाद पुलिस मामले में जांच-पड़ताल कर आरोपियों को गिरफ्तार करना शुरू की। अबतक इस मामले में कुल छह लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है।

 

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *